सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiyu Tikait protests against black marketing of urea

Muzaffarnagar News: भाकियू टिकैत का यूरिया की कालाबाजारी के विरोध में प्रदर्शन

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Tikait protests against black marketing of urea
जानसठ तहसील में धरना देते भाकियू कार्यकर्ता। स्रोत्र: संवाद
विज्ञापन
जानसठ। भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने यूरिया की कालाबाजारी रोकने और किसानों को समिति से उनकी फसलों की पूर्ति के हिसाब से खाद दिलवाने की मांग के लिए तहसील में धरना दिया। इसके बाद पानीपत-खटीमा हाईवे पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों का एक ज्ञापन एसडीएम के नाम तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता को सौंपा। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

शनिवार को कार्यकर्ता एकत्र होकर तहसील में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने तहसील में धरना दिया। इसके बाद कार्यकर्ता पानीपत खटीमा हाईवे पर पहुंचे, जहां पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसानों को उनकी फसलों के लिए उपलब्ध कराए जा रहे अनुदानित यूरिया खाद समिति पर समय पर नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को समिति पर लंबी लाइन लगाकर खड़ा होना पड़ता है। इसके बावजूद भी किसानों को पूर्ति के हिसाब से खाद नहीं मिलता है।
कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रशासन को प्रतिदिन समिति पर स्टॉक की जांच करनी चाहिए। जिससे यूरिया खाद की कालाबाजारी पर रोक लग सके। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो भाकियू आंदोलन चलाएगी।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष योगेश बालियान, ओमप्रकाश शर्मा, बिट्टू ठाकुर, धर्मबीर, राजेंद्र बालियान, जोगेंद्र पहलवान, कृष्ण वीर, मास्टर महकार सिंह, सहंसरपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed