{"_id":"6a660277f43fcf673001717a","slug":"construction-work-will-be-undertaken-for-eighteen-dilapidated-roads-in-the-city-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-176784-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: शहर में डेढ़ दर्जन जर्जर सड़कों का कराया जाएगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: शहर में डेढ़ दर्जन जर्जर सड़कों का कराया जाएगा निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका निर्माण विभाग शहर की जर्जर हो चुकी डेढ़ दर्जन सड़कों का निर्माण कराएगा। वार्ड 31 और 33 की सड़कों के निर्माण के लिए बजट प्रस्ताव तैयार कराया गया । बोर्ड में प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
शहर के मोहल्ला वर्मा पार्क, अंकित विहार और पटेल नगर की कई सड़कों की हालत खराब है। वार्ड 31 और 33 के तीन मोहल्लों की डेढ़ दर्जन से अधिक सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। जिसके लिए पालिका निर्माण विभाग ने 50 लाख रुपये से अधिक का बजट स्वीकृत किया है।
वर्मा पार्क, अंकित विहार और पटेल नगर की कई सड़क जर्जर हो चुकी हैं। वार्ड नंबर 31 वर्मा पार्क स्थित चकरोड मुख्य मार्ग, अंकित विहार में परशुराम मंदिर वाली गली, दुर्गा मंदिर वाली गली समेत अन्य सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
पालिका निर्माण विभाग के सहायक अभियंता नेपाल सिंह का कहना है कि बोर्ड बैठक में स्वीकृत प्रस्ताव के सापेक्ष सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी।