सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   crime news

Muzaffarnagar News: पार्सल से 5.27 लाख रुपये के सोने के सिक्के निकालने का आरोप

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अमेजन कंपनी के पांच पार्सल से 5.27 लाख रुपये के सोने के सिक्के चोरी करने का तीन लोगों पर आरोप लगाया गया है। एमएस वाटर मेलन कंपनी के सुपरवाइजर ने दो कर्मचारियों सहित तीन आरोपियों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Trending Videos



एमएस वाटर मेलन के सुपर वाइजर दीपक कॉलोनी सिहानी गाजियाबाद निवासी विनोद ने नई मंडी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि ब्लूडार्ट कोरियर जानसठ रोड कार्यालय में मेन पावर सप्लाई का कार्य करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके कार्यालय में बैंगलूरू स्थित अमेजन कंपनी के मुख्यालय से नई मंडी के गांधी कालोनी निवासी लाेकेश, आशुतोष और नीलम के नाम से 30 और 31 जनवरी को पांच प्रीपेड पार्सल आए थे। उनके अंदर सोने के सिक्के थे।

ब्लू कार्ड काेरियर के कर्मचारी केशव पाल और जानू पाल को लोकेश ने फोन कर टिकैत चौक पर बुलाया था। दोनों कर्मचारियों को पांच-पांच सौ रुपये देकर पांचों पार्सल ले लिए और 10 मिनट बाद दोनों कर्मचारियों को पार्सल लौटा दिए। यह जानकारी दोनों कर्मचारियों ने कार्यालय में न देकर रिफ्यूजल पार्सल अमेजन के वेयर हाउस वापस भेज दिए।

वहां पार्सल के अंदर सोने के सिक्के नही मिले। तीनों आरोपियों ने मिलीभगत कर लगभग 5.27 लाख रुपये के सोने के सिक्के हड़प लिए। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed