{"_id":"6a6607e774282fe36b0f95b0","slug":"daksha-prajapatis-birth-anniversary-celebrated-in-shahpur-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1015-176789-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: शाहपुर में मनाई गई दक्ष प्रजापति की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: शाहपुर में मनाई गई दक्ष प्रजापति की जयंती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर। कस्बे में प्रजापति धर्मशाला में सृष्टि के प्रथम महाराज दक्ष प्रजापति की जयंती पर हवन आयोजित करने के साथ उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया ।
रविवार को सृष्टि के प्रथम महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान राजपाल प्रजापति रहे। पूर्व चेयरमैन प्रमेश सैनी ने कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति का जीवन समाज को संगठन, परिश्रम और संस्कारों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति के लिए आपसी भाईचारा व सामाजिक एकता का मजबूत होना आवश्यक है। भाजपा नेता श्यामपाल सिंघल ने कहा कि महापुरुषों के आदर्शों को अपनाकर ही समाज प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सकता है।
विज्ञापन
प्रजापति समाज के अध्यक्ष प्रदीप प्रजापति, सुशील प्रजापति, धर्मवीर प्रजापति, विनय प्रजापति, बिजेंद्र प्रजापति, अरविंद पाल, रूबी सैनी, सभासद कपिल सैनी, सोनू नामदेव, अमित प्रजापति मौजूद रहे।