{"_id":"69ea89c5c18b7a82f708c461","slug":"devotees-worshipped-ganga-at-shuktirtha-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1003-169862-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: शुकतीर्थ में श्रद्धालुओं ने किया गंगा पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: शुकतीर्थ में श्रद्धालुओं ने किया गंगा पूजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मोरना। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में गंगा सप्तमी पर श्री गंगा मंदिर में दूध, दही पंचामृत से मां गंगा का अभिषेक किया गया। आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें साधु-संतों व श्रद्धालुओं को भोजन कराया गया।
कार्यक्रम संयोजक पंडित शरद शर्मा ने कहा कि गंगा सप्तमी के दिन व्रत रखकर सुबह-सुबह गंगा में डुबकी लगाकर स्नान करने, गंगा की आरती करने व गंगा जल हाथ में लेकर सूर्य को देने पर मन को शांति मिलती है और मां गंगा के प्रसन्न होने से मां गंगा का आशीर्वाद मिलता है।
पुराणों के अनुसार ऐसी मान्यता है कि इसी दिन गंगा का धरा पर अवतरण हुआ था इसलिए गंगा स्नान, सूर्य को जल और दान का विशेष महत्व है। मुख्य यजमान भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी, रजनीश यादव, नरेश त्यागी, कंवर पाल सैनी, प्रधान राजपाल सैनी, मैनेजर देवेंद्र आर्य आदि ने गंगा घाट पर दूध, दही पंचामृत से मां गंगा का अभिषेक किया गया। आचार्य पंडित सचिन व बिट्टू शर्मा ने विधि-विधान से विशिष्ट गंगा पूजन कराया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X