{"_id":"69eb1c34d4599e306b098fc5","slug":"video-mla-pankaj-malik-meets-family-of-farmer-who-jumped-into-ganga-canal-in-muzaffarnagar-2026-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: गंग नहर में कूदे किसान अमरनाथ के परिवार से मिले विधायक पंकज मलिक, निष्पक्ष जांच और सहायता की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: गंग नहर में कूदे किसान अमरनाथ के परिवार से मिले विधायक पंकज मलिक, निष्पक्ष जांच और सहायता की मांग
मुजफ्फरनगर के पुरबालियान गांव में गंग नहर में कूदे किसान अमरनाथ के मामले में चरथावल विधायक पंकज मलिक ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और अधिकारियों से भी इस संबंध में वार्ता की।
विधायक पंकज मलिक ने घटना को चिंताजनक बताते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता मिलनी चाहिए। उन्होंने मौके पर अधिकारियों की अनुपस्थिति पर भी चिंता जताई और कहा कि ऐसे मामलों में प्रशासन को तुरंत सक्रिय होना चाहिए।
उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि सच्चाई सामने आनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। विधायक ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा भी दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।