सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   MD Commerce arrived to check negative balance

Muzaffarnagar News: नेगेटिव बैलेंस जांचने पहुंचे एमडी वाणिज्य

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
MD Commerce arrived to check negative balance
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

मुजफ्फरनगर। ऊर्जा निगम की ओर से किसी संभावित फॉल्ट एवं अन्य परेशानियों से बचने के लिए की गई तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रबंध निदेशक (वाणिज्य) प्रशांत वर्मा ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने वर्टिकल व्यवस्था के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए 1912 पर आ रही शिकायतों का निस्तारण शत-प्रतिशत करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं पर चल रहे नेगेटिव बैलेंस की भी समीक्षा की।
बाईपास स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय पर पहुंचे प्रबंध निदेशक (वाणिज्य) ने स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की समस्या का निदान प्राथमिकता के साथ कराने के निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता शहर मनोज कुमार यादव ने बताया कि जनपद में प्रीपेड स्मार्ट मीटर वाले 2335 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने एक भी रिचार्ज नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन उपभोक्ताओं पर 1.71 करोड़ रुपया नेगेटिव बैलेंस चल रहा है। इस कारण उनकी बिजली आपूर्ति भी बंद है। प्रबंध निदेशक (वाणिज्य) की ओर से की गई समीक्षा उपरांत मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता सहित अन्य खालापार, किदवई नगर आदि क्षेत्रों में पहुंचे और स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं से उनकी समस्या के प्रति बात की। बताया कि लोगों को समझाया गया कि समय पर रिचार्ज कराते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed