फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   FIR registered against three named individuals and 10 unidentified persons over a dispute involving a buffalo.

Muzaffarnagar News: भैंसी के झगड़े में तीन नामजद, 10 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी

Sun, 26 Jul 2026 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against three named individuals and 10 unidentified persons over a dispute involving a buffalo.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। गांव भैंसी में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से तीन नामजद समेत दस अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
दरोगा ललित तोमर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गांव भैंसी में दो दिन पूर्व रात करीब दस बजे भैंसी निवासी राहुल, राजा और दूसरे पक्ष के शुऐब सात-आठ अज्ञात के बीच गाली-गलौज करने को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने धारदार हथियारों से जान से मारने की नीयत से एक-दूसरे पर हमला किया।
विज्ञापन

हमले में मोमीन तथा अमीर हुसैन घायल हो गए थे। दरोगा की तहरीर पर एक पक्ष से राहुल, राजा और दूसरे पक्ष से शुऐब समेत दस अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। सीओ रुपाली रॉय चौधरी ने बताया कि गांव में दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों पक्षों के लोगों को नामजद करते हुए अज्ञात के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed