{"_id":"6a52a2d7be32d6c3e9026733","slug":"kanwariyas-create-a-ruckus-tell-the-inspectorwell-have-your-uniform-stripped-off-in-five-minutes-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-175622-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कांवड़ियों का हंगामा, इंस्पेक्टर से बोले...पांच मिनट में उतारवा देंगे वर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कांवड़ियों का हंगामा, इंस्पेक्टर से बोले...पांच मिनट में उतारवा देंगे वर्दी
विज्ञापन
कावड़ियों को समझाते शहर कोतवाल। क्रोध वीडियो ग्रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। कांवड़ में चल रही डीजे को लेकर शहर कोतवाली पुलिस और कांवड़ियों की नोकझोंक हो गई। नाराज कांवड़ियों ने हंगामा किया और धरने पर बैठ गए। शहर कोतवाली बृजेश शर्मा को कांवड़ियों ने पांच मिनट में वर्दी उतरवाने की धमकी दी। एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा मौके पर पहुंचे और कांवड़ियों को शांत कर गंतव्य के लिए रवाना किया।
शुक्रवार देर रात गाजियाबाद निवासी कुछ कांवड़िए डबल डेकर डीजे वाली ऊंची कांवड़ लेकर आए थे। कुछ कांवड़िए कांवड़ के ऊपर खड़े थे। नावल्टी चौराहे के पास पहुंचने पर शहर कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा ने उन्हें विद्युत तारों का हवाला देते हुए नीचे आने के लिए कहा लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं मानी। इस बीच कांवड़ शिव चौक के पास पहुंच गई।
कोतवाली प्रभारी ने कांवड़ियों को दोबारा से कहा तो कांवड़िये नीचे तो उतर आए लेकिन पुलिस पर गलत व्यवहार का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। कांवड़ियों ने इस दौरान शिव चौक पर आतिशबाजी भी शुरू कर दी।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी उन्हें मना करते हुए मौके से चले गए। इसके बाद कांवड़ियों ने शिव चौक के बाहर धरना शुरू कर दिया। इसी बीच मौके पर पहुंचे एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने कांवड़ियों से बातचीत की तो कांवड़ियों ने मांग कर कहा कि कोतवाली प्रभारी आकर माफी मांगेंगे। कुछ देर बाद एएसपी, कोतवाली प्रभारी ने कांवड़ियों के साथ पुलिस चौकी में बैठ कर वार्ता की।
एएसपी ने कांवड़ियों को समझा कर उनकी मंजिल के लिए रवाना कर दिया। आरोप है कि इस दौरान मीडियाकर्मी वरुण शर्मा, पंकज बालियान, यश के साथ भी कांवड़ियों ने मारपीट की। वरुण के हाथ की उंगली टूट गई। घायल ने कोतवाली पुलिस को दो नामजद व 15 से 20 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है।
वर्जन-
वीडियो के आधार पर आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। तहरीर के आधार कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। - अमृत जैन, एसपी सिटी