{"_id":"69bb00c678371cf5680bd0ef","slug":"ministers-and-mlas-remained-silentsupporters-raised-the-slogan-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-167346-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मंत्री और विधायक हुए खामोश...समर्थकों ने किया शंखनाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मंत्री और विधायक हुए खामोश...समर्थकों ने किया शंखनाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रालोद के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और सपा के चरथावल विधायक पंकज मलिक के बीच पिछले दिनों हुई बयानबाजी से सियासी माहौल गरमा गया। अब दोनों जनप्रतिनिधियों ने कोई नया बयान नहीं दिया है, लेकिन समर्थकों के बीच सियासी खींचतान जारी है।
सपा अंबेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह एडवोकेट ने बुधवार को पुरकाजी में कहा कि यदि कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार उनके सामने चुनाव लड़ते हैं तो वह उन्हें हरा देंगे। सपा नेताओं के ऊपर गलत टिप्पणी करने का आरोप लगाया। याद दिलाया कि सपा के सहयोग से चुनाव जीता और मंत्री बने थे।
सपा के युवा नेता आयुष चौधरी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो जारी करते हुए कहा कि अगर विधायक इशारा कर देंगे तो मंत्री के एक साथ सैंकड़ों पुतले फुंकने लगेंगे। आरोप लगाया कि मंत्री ने ही विधायक का पुतला फुंकवाया है।
-- -- -- -- -
रालोद की लोकप्रियता से घबरा गई सपा : संजय राठी
फोटो
रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी ने कहा कि चुनाव नजदीक आने के साथ सपा नेता अब रालोद की लोकप्रियता से घबरा रहे हैं। यही वजह है कि कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार को निशाना बनाया जा रहा है। रालोद के किसी भी कार्यकर्ता ने कहीं भी गलत शब्दों का प्रयोग कभी नहीं किया। समाजवादी पार्टी के नेता लोगों के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। गठबंधन प्रत्येक सीट पर सपा को चित कर देगा।
-- -- -- -- -
भाजपा जिलाध्यक्ष बोले, मंत्री-विधायक का मामला
फोटो
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने बुधवार को प्रकरण पर कहा कि यह मंत्री और विधायक के बीच का मामला है। इस मामले में वह कुछ नहीं कहेंगे। रालोद हमारे गठबंधन का हिस्सा है। गठबंधन के लोग किसी की गरिमा को ठेस नहीं पहुंचाते।
-- -- -- -- -
मंत्री जवाब दें...रालोद में कितने दिन रहेंगे : जिया
फोटो
सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने कहा कि मंत्री अनिल कुमार लगातार पार्टियां बदल रहे हैं। बसपा के बाद सपा में रहे। सिंबल के लिए रालोद में शामिल हो गए। पुरकाजी की जनता को मंत्री जवाब दें कि अब रालोद में कितने दिन रहेंगे। समाजवादी पार्टी पुरकाजी में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी और जनता के वोट से जवाब दिया जाएगा।
Trending Videos