{"_id":"69bc4ada68adc3d89e022a2f","slug":"new-uttar-pradesh-in-nine-years-metro-expansion-will-continue-somendra-tomar-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-167417-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ साल में नया उत्तर प्रदेश, जारी रहेगा मेट्रो का विस्तार : सोमेंद्र तोमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ साल में नया उत्तर प्रदेश, जारी रहेगा मेट्रो का विस्तार : सोमेंद्र तोमर
विज्ञापन
मेरठ रोड स्थित आईटीआई में पत्रकारों से बातचीत करते प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर : संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले के प्रभारी मंत्री और राज्य मंत्री ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि नौ साल में यूपी ने विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है। नए भारत के नए उत्तर प्रदेश का मॉडल स्थापित हुआ है। पर्यटन के क्षेत्र में प्रदेश ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। विकास अनवरत जारी रहेगा और वह दिन भी दूर नहीं जब मेट्रो का और अधिक विस्तार होगा।
मेरठ रोड स्थित आईटीआई के सभागार में पत्रकारों से बातचीत में प्रभारी मंत्री ने कहा कि सुशासन और कानून व्यवस्था के तहत जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई, जिससे प्रदेश दंगामुक्त रहा और माफियाओं की चार हजार करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई।
यूपी-112 का रिस्पॉन्स टाइम 2016 के एक घंटे से घटकर अब छह मिनट रह गया है। गरीब कल्याण के तहत पंद्रह करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिला और छह करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए। आयुष्मान भारत योजना के तहत नौ करोड़ लोगों को बीमा कवर मिला।
एक करोड़ निराश्रित महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों को एक हजार रुपये प्रति माह पेंशन दी जा रही है। गन्ना किसानों को नौ वर्षों में 3.15 लाख करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है।
राज्य में एक्सप्रेसवे की संख्या 2017 में दो से बढ़कर अब 22 होने की ओर अग्रसर है, जबकि संचालित हवाई अड्डों की संख्या दो से बढ़कर सोलह हो गई है। नौ लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं। लगभग पचास लाख टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए गए हैं।
-- -- -
शुकतीर्थ सरकार की प्राथमिकता, बढ़ेगी परिवहन व्यवस्था
प्रभारी मंत्री ने कहा कि शुकतीर्थ का विकास सरकार की प्राथमिकता है। यहां पर परिवहन व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा। इसके अलावा गैस आपूर्ति को लेकर कहा कि पर्याप्त एलपीजी है, सभी लोगों को किसी भी तरह के भ्रम में नहीं आना चाहिए।
Trending Videos