सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Road caves in at Jansath intersection, creating a deep pit

Muzaffarnagar News: जानसठ तिराहे पर धंसी सड़क, बना गहरा गड्ढा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Road caves in at Jansath intersection, creating a deep pit
खतौली में जानसठ तिराहे पर सड़क धंसने से बना गहरा गडढ़ा। संवाद - फोटो : दिल्ली में समारोह में पहुंचीं महसी के गोविंदापुर की ग्राम प्रधान आरती।
विज्ञापन
खतौली। नगर में जानसठ तिराहे पर अचानक सड़क धंस गई। इस कारण गहरा गड्ढा बन गया। यहां कई लोग घायल हो गए। दो दिन बाद भी गड्ढे को ठीक नहीं कराया गया।
Trending Videos

जानसठ मार्ग नगर का सबसे व्यस्त मार्ग है। जानसठ तिराहे पर पुलिस चेकपोस्ट के सामने किनारे से सड़क धंस गई। जिस कारण गहरा गड्ढ़ा बन गया। जिस स्थान पर गड्ढ़ा बना है। यहां पर दिनभर काफी भीड रहती है तथा जाम भी लगता रहता है।
दुपहिया वाहन सवार तथा पैदल लोग गड्ढे में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। दुकानदार अनिल जैन, निसार अहमद आदि का कहना है कि इस संबंध नगर पालिका अधिकारियों को शिकायत कर गड्ढ़ा ठीक कराने की मांग की गई थी, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। गड्ढ़े में दूर तक बूम बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हालात में हर समय बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। भारी वाहन का पहिया गिरने से सड़क दूर तक भी धंस सकती है। जिसका ठीक कराना जरुरी है। ईओ राजीव कुमार ने बताया कि इस संबंध में जानकारी मिली थी। कर्मचारियों को भेज कर गड्ढ़ा ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed