{"_id":"69b1c0ac59d3c1f7cb0623c9","slug":"the-officers-assured-the-assurance-committee-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-166872-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: आश्वासन समिति को अफसरों ने किया आश्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: आश्वासन समिति को अफसरों ने किया आश्वस्त
विज्ञापन
विकास भवन में आश्वासन समिति की बैठक में विधायक राजपाल बालियान : स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। विधानसभा की आश्वासन समिति के पदाधिकारियों ने चीनी मिल से लेकर स्कूलों तक धरातल पर विकास की हकीकत जानी। विकास भवन में विभागवार प्रगति का ब्योरा भी लिया। समिति के हर सवाल पर अधिकारियों ने वर्तमान का हाल बताया और भविष्य में बेहतर क्रियान्वयन के लिए आश्वस्त किया।
बुधवार को विकास भवन में रालोद विधानमंडल दल के नेता सभापति राजपाल बालियान एवं समिति सदस्य राम खिलाड़ी सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। कानून व्यवस्था, समाज कल्याण विभाग, लोक निर्माण विभाग वन, पर्यावरण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, चीनी एवं गन्ना उद्योग, राजस्व, सिंचाई एवं जल संसाधन , कारागार, बेसिक शिक्षा, प्रदूषण नियंत्रण, खाद्य एवं रसद विभागों के लंबित आश्वासन पर चर्चा की गई।
एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि वर्ष 2025 से अब तक 273 पुलिस मुठभेड़ में 530 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए और पांच पांच अभियुक्त इस दौरान मारे गए। साइबर अपराध और मिशन शक्ति की जानकारी दी गई।
समिति ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि छात्रवृत्ति/वृद्धा पेंशन की मदों में कि गई गड़बड़ी के संबंध में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट दी जाए। अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग ने जानकारी दी कि दोनों खंडों में कोई भी ग्राम सभाएं, राजस्व ग्राम डामर रोड से जोड़ने से वंचित नहीं है।
अधिशासी अभियंता विद्युत ने कहा कि खंड कार्यालय में दलालों का प्रवेश पूर्ण रूप से निषेध है। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध हैं और बेहतर व्यवस्था की जा रही है। समिति ने अल्ट्रासाउंड सेंटर की सूची मांगी।
एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह ने योजनाओं की जानकारी दी। डीएम उमेश मिश्रा, सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी मौजूद रहे।
Trending Videos