सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   sports news

Muzaffarnagar News: सहारनपुर ने मेरठ रोडवेज को पांच विकेट से हराया

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
sports news
विज्ञापन
खतौली। खतौली। गांव भैंसी के अहलावत क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में सहारनपुर रोडवेज की टीम ने मेरठ रोडवेज की टीम को पांच विकेट से हराकर मैच जीत लिया। सहारनपुर रोडवेज टीम के बल्लेबाज अंकित शर्मा 93 रनों की शानदार पारी खेली।
Trending Videos

सहारनपुर रोडवेज टीम के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मेरठ की टीम ने निर्धारित 25 ओवर के मैच में 266 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। बल्लेबाज सुभान ने 59 रन, राजन ने 52 रन, आकाश ने 38 रन, फजले आलम ने 21 व आरिफ ने 17 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर टीम के गेंदबाज मुकीम ने तीन, अनुज त्यागी ने तीन और दानिश, निशांत राठी, फिरोज ने एक-विकेट लिया। रनों का पीछा करने उतरी सहारनपुर रोडवेज की टीम ने लक्ष्य को पूरा करते हुए पांच विकेट से मैच जीत लिया। सहारनपुर रोडवेज टीम के बल्लेबाज अंकित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 93 रन बनाए, जबकि निशांत राठी ने 65 रन, अंकित कुमार ने 31 रन, मुकुल, मुकीम और वसीम ने 13-13 रन का योगदान दिया। मेरठ रोडवेज की टीम के गेंदबाज राजन शर्मा व चतरपाल ने एक-एक विकेट लिया। परवीन नयन ने दो विकेट लिए। 93 रन की पारी खेलने वाले अंकित शर्मा को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। मैच संयोजक मोनू व सौवीर अहलावत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed