सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   DIG Abhishek Singh holds meeting with police pensioners, assures resolution of their issues

Muzaffarnagar: पुलिस पेंशनर्स की सुनी समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा, DIG अभिषेक सिंह ने की गोष्ठी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 28 Apr 2026 12:05 PM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरनगर में सहारनपुर परिक्षेत्र के DIG अभिषेक सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का भरोसा दिया। इस दौरान साइबर अपराधों से बचाव के बारे में भी जागरूक किया गया।

DIG Abhishek Singh holds meeting with police pensioners, assures resolution of their issues
पुलिस उपमहानिरीक्षक ने पुलिस पेंशनर्स की समस्याएं सुनीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरनगर में सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) अभिषेक सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी आयोजित की। इस दौरान उन्होंने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

Trending Videos


DIG ने पेंशनर्स से व्यक्तिगत, पारिवारिक, स्थानीय और विभागीय स्तर की समस्याओं व सुझावों के बारे में विस्तार से जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पुलिस विभाग अपने सेवानिवृत्त कर्मियों के साथ हमेशा खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Ganga E-way Launch: 594 KM एक्सप्रेसवे का PM मोदी कल करेंगे उद्घाटन, मेरठ-प्रयागराज का सफर होगा सुपरफास्ट

पेंशनर्स से लिया परिचय, समस्याओं पर किया संवाद
गोष्ठी के दौरान DIG अभिषेक सिंह ने सभी पुलिस पेंशनर्स से परिचय प्राप्त किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी और कर्मचारी पुलिस परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं, इसलिए उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास करता रहेगा।

असामाजिक तत्वों पर नजर रखने का किया आग्रह
DIG ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से जिले की संवेदनशीलता को देखते हुए असामाजिक तत्वों पर नजर रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली कोई गतिविधि दिखाई दे, तो उसकी सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों तक पहुंचाएं और पुलिस विभाग का सहयोग करें।

साइबर अपराधों से बचाव के लिए किया जागरूक
गोष्ठी के दौरान DIG अभिषेक सिंह ने पेंशनर्स को साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय बताए और संबंधित हेल्पलाइन नंबर भी साझा किए। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed