सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The body found on the railway line was identified as Ankit, a resident of Khatauli.

Muzaffarnagar News: खताैली निवासी अंकित के रूप में हुई रेलवे लाइन पर मिले शव की पहचान

संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 14 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
The body found on the railway line was identified as Ankit, a resident of Khatauli.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

खतौली। रेलवे लाइन पर शनिवार को मिले शव की पहचान मोहल्ला देवीदास निवासी अंकित (24) के रूप में हुई। वह एलएलबी प्रथम वर्ष का छात्र था। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
मोहल्ला देवीदास निवासी राहुल ने बताया कि उसके भाई ने मुजफ्फरनगर श्रीराम कॉलेज में एलएलबी में प्रवेश लिया था। वह मुजफ्फरनगर बाइपास पर एक शोरूम में भी कार्य करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को वह सुबह घर से निकल गया था। उसकी तलाश की जा रही थी। रेलवे लाइन पर शव मिलने की उनको जानकारी मिली तो पुलिस से संपर्क किया गया। पुलिस ने उनको मृतक का मोबाइल फोन तथा शोरूम का कार्ड दिखाया। इसके बाद उसकी पहचान की गई।
विज्ञापन

पुलिस ने जानकारी दी है कि उसके भाई की शनिवार को बुआड़ा फाटक से आगे ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई थी। उसके हाथ व पैर कटे हुए मिले थे। चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। सीओ खतौली रूपाली रॉय ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed