फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The pain of martyrdom in the eyes, pride reflected in the son's uniform.

विजय दिवस: कामेश बाला की आंखों में पति की शहादत का दर्द, बेटे की वर्दी में दिखता है गर्व, आज भी याद है वो दिन

Sun, 26 Jul 2026 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 26 Jul 2026 01:18 AM IST
सार

कारगिल युद्ध ने मुजफ्फरनगर जनपद के पचेंडा कलां निवासी कामेश बाला से उनका जीवनसाथी छीन लिया, लेकिन देश सेवा का जज्बा उनके परिवार में आज भी जीवित है।

विज्ञापन
The pain of martyrdom in the eyes, pride reflected in the son's uniform.
सिविल लाइन स्थित शहीद बचन सिंह की प्रतिमा के साथ कामेश व दोनों बेटे। स्रोत फाइल फोटो

विस्तार

कारगिल युद्ध ने मुजफ्फरनगर जनपद के पचेंडा कलां निवासी कामेश बाला से उनका जीवनसाथी छीन लिया, लेकिन देश सेवा का जज्बा उनके परिवार में आज भी जीवित है। 1999 में ऑपरेशन विजय के दौरान पति लांस नायक बचन सिंह की शहादत का दर्द आज भी उनकी आंखों में दिखाई देता है।
विज्ञापन


इस दर्द के बीच उन्हें इस बात का संतोष और गर्व भी है कि उनका बेटा आज भारतीय सेना में अधिकारी बनकर देश की सीमाओं की रक्षा कर रहा है। उनके लिए पिता की विरासत को आगे बढ़ाने जैसा है।
विज्ञापन


ऑपरेशन विजय के दौरान लांस नायक बचन सिंह 12 जून 1999 को तोलोलिंग चोटी पर दुश्मनों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। उस समय उनके जुड़वा बेटे महज छह वर्ष के थे। विषम परिस्थितियों में कामेश बाला ने दोनों बेटों का पालन-पोषण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra: ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार, NH-58-दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे और शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री


बड़ा बेटा हितेश आज उसी राजपूताना राइफल्स में अधिकारी बनकर देश सेवा कर रहा है, जबकि छोटा बेटा हेमंत चयन के अंतिम चरण तक पहुंचने के बावजूद दस्तावेज संबंधी त्रुटि के कारण सेना में शामिल नहीं हो सका था। अब परिवार के साथ रहकर व्यवसाय संभाल रहा है।


बाला ने बताया कि 12 जून की रात को वह शहीद हो गए थे। 13 जून की सुबह उनको फोन के जरिये सूचना मिली थी। उनकी याद में शासन से अनुमति के बाद दोनों बेटों ने मिलकर शहीद बचन सिंह की प्रतिमा स्थापित कराई।
प्रतिवर्ष 13 जून को हवन पूजन कराया जाता है। मूर्ति स्थल की साफ-सफाई और व्यवस्था के लिए सेवादार रखा हुआ है। वह कहती हैं कि यह प्रतिमा मेरे पति की याद नहीं, मेरी जिंदगी का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed