{"_id":"6a6e40e1f1e7f67601095055","slug":"14-day-orientation-program-begins-at-government-polytechnic-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-165586-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: राजकीय पॉलिटेक्निक में 14 दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: राजकीय पॉलिटेक्निक में 14 दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू
विज्ञापन
राजकीय पॉलिटेक्निक में बच्चों को जानकारी देते शिक्षक। स्रोत विद्यालय।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए विद्यार्थियों का हुआ स्वागत, पहले दिन छात्र-छात्राओं को दी गईं विभिन्न जानकारियां
पीलीभीत। राजकीय पॉलिटेक्निक में शनिवार से नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए 14 दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्थान के शैक्षणिक वातावरण, नियमों और उपलब्ध सुविधाओं से परिचित कराना है, ताकि वे अपने तकनीकी शिक्षा सफर की बेहतर शुरुआत कर सके।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य पंकज कुमार गुप्ता और विभागाध्यक्ष प्रवेश सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विभागाध्यक्ष ने एक अगस्त से 14 अगस्त तक चलने वाले ओरिएंटेशन कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि इसमें विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों, व्यक्तित्व विकास और रोजगार संबंधी विषयों पर जानकारी दी जाएगी।
ओरिएंटेशन के पहले दिन छात्र-छात्राओं को संस्थान की स्थापना, विभिन्न विभागों, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, प्रयोगशालाओं, कार्यशालाओं और अन्य शैक्षणिक संसाधनों की जानकारी दी गई। उन्हें संस्थान के अनुशासन, शैक्षणिक नियमों और छात्र सुविधाओं को भी बताया। इसके बाद विद्यार्थियों को पूरे परिसर का भ्रमण कराकर विभिन्न प्रयोगशालाओं, खेल सुविधाओं और छात्र विकास गतिविधियों का परिचय कराया गया। कार्यक्रम में कुलदीप आनंद, राजीव कुमार, संतोष कुमार, भुवनेश्वरी, डॉ.आशीष रोहिला, विकास कुमार प्रेमी, उपासना, नजीमुद्दीन आदि लोग मौजूद रहे। संवाद