पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   342 couples tied the knot at the Chief Minister's mass wedding ceremony.

Pilibhit News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 342 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

Thu, 02 Jul 2026 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
342 couples tied the knot at the Chief Minister's mass wedding ceremony.
वर-वधू के साथ खड़े विधायक व अन्य अफसर। संवाद
पीलीभीत। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार को पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के 342 जोड़ों का विवाह मंडी समिति परिसर में संपन्न कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच 320 हिंदू जोड़ों ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे का हाथ थामा, जबकि 22 मुस्लिम जोड़ों का इस्लामिक रीति-रिवाज से निकाह कराया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शहर के मंडी समिति परिसर में बुधवार को पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। विवाह स्थल को 11 सेक्टरों में विभाजित किया गया। हिंदू जोड़ों के विवाह के लिए 100 वेदियां बनाई गईं, जहां आचार्यों ने वैदिक विधि-विधान से विवाह संस्कार संपन्न कराए। वहीं, मुस्लिम जोड़ों का निकाह अलग व्यवस्था के तहत काजियों की मौजूदगी में कराया गया। कार्यक्रम में पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे बेटियों के विवाह का आर्थिक बोझ कम होने के साथ सामाजिक समरसता भी मजबूत हो रही है। विवाह समारोह में नवदंपतियों को शासन की ओर से निर्धारित सहायता एवं उपहार सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
उपहार में मिले सामान को लेकर जाने में हुई परेशानी
मुख्यमंत्री विवाह योजना के अंतर्गत कन्याओं को शासन की ओर से विवाह के साथ ही उपहार के रूप में सामान भी दिया जाता है। बुधवार को विवाह संपन्न होने के बाद पर्ची दिखाने के बाद वर-वधू के परिजनों को सामान दिया गया। ऐसे में परिजनों को सामान ले जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

-----------
बैठने के लिए नहीं मिलीं कुर्सियां, तो जमीन पर बैठे परिजन
विवाह स्थल पर पहुंचे वर-वधू के परिजनों के लिए पर्याप्त कुर्सियां न मिलने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। परिजन मंडी समिति में बने टिन शेड में जमीन पर बैठे दिखाई दिए। इससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।

वर-वधू के साथ खड़े विधायक व अन्य अफसर। संवाद

वर-वधू के साथ खड़े विधायक व अन्य अफसर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed