पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Number of polling stations increased in Pilibhit and Barkhera Assembly constituencies.

Pilibhit News: पीलीभीत व बरखेड़ा विस क्षेत्रों में बढ़े मतदान स्थल

Thu, 02 Jul 2026 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Number of polling stations increased in Pilibhit and Barkhera Assembly constituencies.
पीलीभीत। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। अपर जिलाधिकारी प्रसून द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और निर्वाचन अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 127-पीलीभीत विधानसभा में एक मतदेय स्थल और एक मतदान केंद्र की वृद्धि की गई है। 128-बरखेड़ा विधानसभा में भी एक मतदेय स्थल बढ़ाया गया है। यह वृद्धि भौतिक सत्यापन और 1200 से अधिक मतदाताओं के आधार पर की गई है।
विज्ञापन

127-पीलीभीत, 128-बरखेड़ा, 129-पूरनपुर और 130-बीसलपुर विधानसभा क्षेत्रों में भी मतदेय स्थलों पर संशोधनों की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी, भाजपा और आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उप जिलाधिकारी मयंक गोस्वामी, श्रद्धा सिंह, अजीत प्रताप सिंह, नागेंद्र पांडे और सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कृष्ण कुमार कश्यप भी मौजूद थे। सभी उपस्थित प्रतिनिधियों ने इस प्रक्रिया पर सहमति व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुनरीक्षण प्रक्रिया की समय-सारणी
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय-सारणी के अनुसार यह ई की जा रही है। मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन 24 जून से 28 जून तक किया गया था। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ प्रस्ताव तैयार करने की प्रक्रिया 29 जून से 1 जुलाई तक चली। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी संलग्नकों सहित प्रस्ताव 25 से 28 जुलाई तक मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भेजे जाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय 31 जुलाई तक आयोग के अनुमोदनार्थ प्रस्ताव प्रेषित करेगा।


आपत्तियां और सुझाव
आपत्तियों और सुझावों के लिए मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन चार जुलाई को किया जाएगा। इस सूची की प्रति सांसद, विधायक और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई जाएगी। मतदेय स्थलों की सूची में संशोधन की आवश्यकता होने पर आपत्ति और सुझाव चार जुलाई से पहले दिए जा सकते हैं। 18 जुलाई तक प्राप्त शिकायतों और सुझावों के निस्तारण के बाद सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed