{"_id":"6a457651dd7220138d07a612","slug":"eight-drains-remain-uncleaned-city-residents-will-face-drainage-issues-during-the-rains-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-163109-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आठ नालों की नहीं हुई सफाई, बारिश में जलनिकासी से जूझेंगे शहर के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आठ नालों की नहीं हुई सफाई, बारिश में जलनिकासी से जूझेंगे शहर के लोग
विज्ञापन
शहर टनकपुर मार्ग पर कूड़े से पटा नाला। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बरसात शुरू होते ही नगर पालिका में इस बार भी शहर से जलनिकासी की व्यवस्था फेल होते दिखाई दे रही है। दो माह से चल रही शहर के 35 नालों की तलीझाड़ नाला सफाई में अभी तक 27 जगहों पर ही काय पूरे हो सके, जबकि आठ नाले पूरी तरह से गंदगी से भरे हुए हैं, जिसकी सफाई बरसात शुरू होने के बाद भी नहीं हो पाई है। ऐसे में अब लगातार हो रही बारिश में शहर में जलभराव की समस्या रहेगी। नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही से इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ेगा।
बीते वर्ष शहर भर के नालों की तलीझाड़ सफाई के बाद आए मानसून में बरसात के चलते शहर में चार से पांच दिन बाढ़ जैसे हालात बने रहे। लगभग शहर की सड़कें पूरी तरह जलमग्न रहीं। कई इलाकों में दस दिन तक जलनिकासी नहीं हो पाई। बावजूद इस बार भी नगर पालिका ने बीते वर्ष के हालात से सबक नहीं लिया। सोमवार रात से शुरू हुई आठ घंटे की बरसात ने शहर की नाला सफाई की पोल खोल दी। मुख्य स्टेशन मार्ग से लेकर कई मोहल्लों में जलभराव हुआ, बरसात रुकने के 2-3 घंटे के बाद कहीं जाकर जलनिकासी हो पाई। वहीं बुधवार तक शहर के छोटे-बड़े आठ नाले अभी तक साफ नहीं हो पाए।
बता दें इस बार नगर पालिका ने 35 लाख की लागत से 34 छोटे-बड़े नालों का काम दो फर्मों को सौंपा है, जिसको पूर्व में जल्द सफाई को लेकर नोटिस भी नगर पालिका ने जारी किए जा चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
--
शहर में जो नाले अभी सफाई से छूट गए हैं। उनको प्राथमिकता व गति से साफ कराया जा रहा है। कार्य जल्द ही पूरा करा लिया जाएगा। - संजीव कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका