फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A leopard scaled the wall, entered the cowshed, and killed a calf.

Pilibhit News: दीवार फांदकर गोशाला में घुसे तेंदुए ने बछड़े को मार डाला

Sun, 02 Aug 2026 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
A leopard scaled the wall, entered the cowshed, and killed a calf.
शोर पर बछड़े का अधखाया शव छोड़कर खेतों की ओर गया चला, खुटार रेंजर ने पहुंचकर ली जानकारी
विज्ञापन


पूरनपुर। दीवार फांदकर गोशाला में घुसे तेंदुआ ने बछड़े को मार डाला। चौकीदार के शोर पर तेंदुआ बछड़े का अधखाया शव छोड़कर खेतों में भाग गया। खुटार के रेंजर दिनेश बटोला ने गोशाला पहुंचकर घटना की जानकारी ली। तेंदुए की निगरानी के लिए टीम लगाई है।

घटना शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे गांव कजरी निरंजनपुर गोशाला में हुई। गांव के समीप ग्राम पंचायत की गोशाला की देखरेख एनजीओ की ओर से की जा रही है। शनिवार सुबह गोशाला की दीवार फांदकर घुसे तेंदुआ ने बछड़े को मार डाला और वहीं बैठकर उसका मांस खाने लगा। गोशाला में तेंदुआ को देखकर गोवंशीय पशु रंभाने लगे। आहट पर जागे चौकीदार अश्वनी कुमार ने डंडा हाथ में लेकर शोर-शराबा किया। तब तेंदुआ गोशाला की दीवार पुन: फांदकर खेतों की ओर भाग गया।
विज्ञापन

जानकारी पर गोरक्षा प्रमुख शिवम भदौरिया के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने रोष व्यक्त किया। भदौरिया ने बताया कि छह महीने से गोशाला की दीवार के ऊपर कांटे वाला तार लगवाने की मांग की जा रही है। इसके बाद भी अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले फत्तेपुर गोशाला में भी घुसकर तेंदुए ने गोवंश का शिकार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुटार के रेंजर दिनेश बटोला टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि तेंदुआ ने बछड़े को मार डाला है। निगरानी के लिए टीम लगाई गई है। आसपास के लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। संवाद


--------------

दीवार पर चढ़े तेंदुआ का वीडियो वायरल

पूरनपुर। तेंदुआ पिछले कई दिनों से क्षेत्र में चहल-कदमी कर रहा है। बीती 28 जुलाई को गांव कढेरचौरा में एक राइस मिलर के खाली पड़े भवन की दीवार पर चढ़ गया था। तब कुछ लोगों ने उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में चहलकदमी कर रहे तेंदुआ की जानकारी ग्राम पंचायत की प्रशासक के पति लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने वन विभाग के अफसरों के अलावा डीएम को देकर तेंदुए को पकड़वाकर जंगल में छुड़वाने की मांग की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed