{"_id":"69af0e65577ffe007a07aa45","slug":"a-youth-from-another-community-took-photos-of-a-girl-and-beat-up-her-father-when-he-protested-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-155103-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दूसरे समुदाय के युवक ने खींचे युवती के फोटो, विरोध पर पिता को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दूसरे समुदाय के युवक ने खींचे युवती के फोटो, विरोध पर पिता को पीटा
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दूसरे समुदाय के युवक ने गोबर डालने गई युवती के फोटो खींच लिए। विरोध करने पर उसके पिता के साथ मारपीट की। पुलिस ने तीन नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री गोबर डालने के लिए दरवाजे के बाहर गई थी। आरोप है कि इस दौरान गांव के ही दूसरे समुदाय के याशीन उर्फ अमन ने उसकी पुत्री के फोटो खींच लिए। पुत्री ने घर आकर इस बात की जानकारी उसे दी। इस पर वह शिकायत करने के लिए आरोपी के घर पहुंचा। आरोपी याशीन, फारूख, हसन ने मिलकर उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसे पीटा और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत की। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
Trending Videos