सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sleeper bus going to Lakhimpur overturns on Puranpur Highway, 29 passengers injured

Pilibhit News: पूरनपुर हाईवे पर पलटी लखीमपुर जा रही स्लीपर बस, 29 यात्री घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 09 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Sleeper bus going to Lakhimpur overturns on Puranpur Highway, 29 passengers injured
विज्ञापन
पीलीभीत/गजरौला। दिल्ली से लखीमपुर जा रही स्लीपर बस सोमवार तड़के पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे पर गजरौला थाना क्षेत्र में गांव कैंच के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार लखीमपुर, बहराइच और पड़ोसी देश नेपाल के 15 यात्री गंभीर घायल हो गए। अन्य 14 यात्रियों के हल्की चोट आईं। सभी को जिला अस्पताल लाया गया है। छह यात्रियों को बरेली रेफर किया गया है। हादसे की वजह चालक को झपकी आना बताया गया। हालांकि, यात्रियों ने चालक के नशे में होने का आरोप लगाया।
Trending Videos

निजी ट्रैवल कंपनी की एक स्लीपर बस नेपाल, लखीमपुर और बहराइच जिले के अलग-अलग स्थानों के 50 से अधिक यात्रियों को लेकर दिल्ली से लखीमपुर के लिए रवाना हुई थी। सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे गांव कैंच के समीप बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यात्रियों का कहना है कि पलटने के बाद बस काफी दूर तक घिसटती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस के पलटते ही चीख-पुकार मच गई। जैसे-तैसे कुछ यात्री बस से बाहर निकल सके और बाकी बचे घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया। सूचना पर गजरौला थाना पुलिस भी पहुंच गई। 29 घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। इनमें से 15 की हालत गंभीर बताई गई।
हादसे में यह यात्री हुए घायल
हादसे में पारुल (25) पत्नी दीपक निवासी बहराइच, अफजाल पुत्र तसव्वर निवासी गांव पृथ्वीपुर थाना मोतीपुर जिला बहराइच, अफजाल की मां बानो (50) घायल हो गईं। वहीं, नीतू गुप्ता पत्नी ओमकार, उनकी पुत्री अनाया व पुत्र हर्ष गुप्ता, दृष्टि पुत्री दीपक, लखीमपुर खीरी निवासी सनी (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा आनंद विहार दिल्ली निवासी रिया (18) पुत्री नितेश, राधेश्याम पुत्र राकेश, इरफान पुत्र जाफर घायल हो गए। अन्य को भी काफी गंभीर चोट आई हैं। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।


----
चालक की लापरवाही से हुआ हादसा, लाइसेंस निलंबन की संस्तुति
स्लीपर बस पलटने के हादसे में चालक की लापरवाही मिलने पर एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने चालक का लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति लखीमपुर एआरटीओ से की है। बस लखीमपुर खीरी के धरौहरा निवासी पप्पू चला रहे थे। हादसे का पता चलने पर एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने भी मौके पर जांच-पड़ताल की। जांच में सामने आया कि चालक लापरवाही के साथ बस का संचालन कर रहा था। इससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed