सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   More than 30 bank accounts under investigation, deposits and withdrawals frozen

Pilibhit News: जांच की जद में 30 से अधिक बैंक खाते, जमा-निकासी पर लगी रोक

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 09 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
More than 30 bank accounts under investigation, deposits and withdrawals frozen
डीआईओएस कार्यालय में कार्य करता इल्हाम शम्सी। फाइल फोटो
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के 1.01 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन की जांच का दायरा 30 से अधिक बैंक खातों तक पहुंच गया है। यह खाते अलग-अलग बैंक शाखाओं में संचालित हैं। प्रशासन ने इन खातों पर रोक लगा दी है। उधर, पुलिस आरोपी चपरासी इल्हाम शम्सी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज होने का दावा तो कर रही है, लेकिन 15 दिन से अधिक का समय बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
Trending Videos

बीसलपुर के कॉलेज में चपरासी पद पर तैनात इल्हाम शम्सी करीब आठ वर्षों से नियम विरुद्ध डीआईओएस कार्यालय से संबंद्ध था। वह लंबे समय से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की धनराशि का अपने परिजनों की खाते में लेनदेन का खेल खेल रहा था। करीब एक माह पूर्व इल्हाम की पत्नी अर्शी खातून के बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते में 1.01 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेनदेन मिला तो हड़कंप मच गया। अधिकांश धनराशि डीआईओएस कार्यालय से भेजी गई थी। अफसरों ने जांच कराई तो संदिग्ध लेनदेन की रकम करोड़ों में पहुंच गई। आनन-फानन में चपरासी और उसकी पत्नी पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस ने चपरासी की पत्नी अर्शी खातून को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन इल्हाम शम्सी अभी पकड़ से दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 से 35 खातों में मिला है संदिग्ध लेनदेन
जिला स्तर से हो रही जांच के साथ ही डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने मंडलीय टीम से जांच कराने को भी पत्र लिखा है। जांच में 30 से 35 बैंक खातों में संदिग्ध लेनदेन पाया गया है। अलग-अलग बैंकों के इन खातों पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। साथ ही इल्हाम शम्सी से जुड़े लोगों की कुंडली भी खंगाली जा रही है। लेनदेन का यह खेल कब से चल रहा था, यह भी जांच में शामिल किया गया है।

संदेह के घेरे में डीआईओएस कार्यालय और कोषागार कर्मी
बैंक खातों के साथ ही जांच का दायरा डीआईओएस कार्यालय व कोषागार बढ़ गया है। इन कार्यालयों में कार्यरत संबंधित पटल के कर्मचारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। जिला प्रशासन बोर्ड परीक्षा के बाद किसी एजेंसी से जांच कराने पर विचार कर रहा है।

चर्चा में कई शादियां, सभी के खातों में लेनदेन की बात
भले ही चपरासी इल्हाम शम्सी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है, लेकिन उसकी कई शादियों की चर्चा जोरों पर है। कहा जा रहा है कि अर्शी खातून के अलावा भी उसने दो शादियां की हैं। इनके खातों में भी लेनदेन किया गया है।

वर्जन
30 से 35 अन्य खातों में भी लेनदेन सामने आया है। इन पर रोक लगाई जा रही है। इसकी जांच किसी अन्य एजेंसी से भी कराई जाएगी। इस मामले में कई कर्मी संदेह के घेरे में है। - ज्ञानेंद्र सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed