{"_id":"69d801facc7126fee4035ba8","slug":"anger-vented-on-smart-meters-ration-card-problems-and-dilapidated-roads-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-157090-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: स्मार्ट मीटर, राशन कार्ड की समस्या और खस्ताहाल सड़कों पर उतारा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: स्मार्ट मीटर, राशन कार्ड की समस्या और खस्ताहाल सड़कों पर उतारा गुस्सा
विज्ञापन
पूरनपुर में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करती ब्लॉक प्रमुख मानसी सिंह-संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। क्षेत्र पंचायत की बैठक में जल जीवन मिशन के तहत गांवों में खोदकर डाली गईं सड़कें, स्मार्ट मीटर से परेशानी, राशन कार्ड धारकों की समस्या और निजी अस्पतालों में इलाज के दौरान महिलाओं, मरीजों की अक्सर मौत के मामलोंं पर सदस्यों ने रोष व्यक्त किया। प्रमुख समस्याओं पर अफसरों को रवैया सुधारने की चेतावनी दी गई।
बृहस्पतिवार को विकास खंड के सभागार में ब्लाॅक प्रमुख मानसी सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी दी गई। सीडीपीओ अजय सिंह ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए पोषाहार अब तक ब्लाॅक मुख्यालय पर आता था। अब आंगनबाड़ी केंद्रोंं पर सीधे पहुंचेगा। पहली कन्या के जन्म पर महिला को पांच हजार और दूसरी कन्या के जन्म पर छह हजार रुपये दिए जाएंगे। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष राज शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग, डिप्टी सीवीओ डॉ. आशीष शर्मा ने पशु पालन विभाग, जल निगम के जेई दुर्गा प्रसाद ने जल जीवन मिशन, पूर्ति निरीक्षक बृजेश मिश्रा ने पूर्ति विभाग, एडीओ कृषि विजय शर्मा ने कृषि विभाग की जानकारी दी।
बैठक में जल जीवन मिशन के तहत गांवों में खोदकर छोड़ी गई सड़कों पर नाराजगी व्यक्त की गई। बिलहरी के प्रधान नीरज अग्निहोत्री ने गांव में चार साल से जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्य के बाद अब तक टंकी का निर्माण पूरा न होने, खोदी गई सड़कों की मरम्मत न होने पर नाराजगी व्यक्त की। बगैर डिग्रीधारक चिकित्सकों के चल रहे अस्पतालों, आए दिन अस्पतालों में महिलाओं, बीमारों की मौत पर शिकायत के बाद मामलों के रफा-दफा होने पर रोष व्यक्त किया गया।
बैठक में अपूर्व सिंह, डीसी मनरेगा/खंड विकास अधिकारी हेमंत कुमार, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष नरेश पाल सिंह, रामनिवास शर्मा, जरनैल सिंह जैली, वीरेंद्र प्रताप सिंह ध्रुव, लक्ष्मीकांत भारद्वाज, अनुपम वाजपेयी, दिनेश पाल आदि ने विचार रखे। संचालन रामकिशोर और राजकुमार सिंह ने किया।
विभागीय अफसर नहीं करते फोन रिसीव
ऊर्जा निगम की ओर से लगाए गए स्मार्ट मीटर को लेकर रोष व्यक्त किया गया। कहा गया कि अंधाधुंध बिजली के बिल आ रहे है। कब किस उपभोक्ता की बिजली कट जाए, असमंजस बना रहता है। विभागीय अफसर समस्या पर मोबाइल पर रिसीव नहीं करते है। राशन कार्ड, यूनिट कटने पर उपभोक्ताओं को पूर्ति विभाग के कई चक्कर काटने के बाद भी समस्या का समाधान न होने पर भी नाराजगी व्यक्त की गई।
सेवानिवृत्त आयु की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तैनाती पर रोष
बैठक में सीडीपीओ अजय सिंह के बाल विकास की योजनाओं की जानकारी देने के बाद क्षेत्र पंचायत संचालक फूल बाबू ने सेवानिवृत्त आयु के बाद भी क्षेत्र में पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तैनाती पर रोष व्यक्त किया। सीडीपीओ का कहना था कि कर्मियों की सेवानिवृत्त प्रदेश मुख्यालय से पोर्टल के माध्यम से की जाती है। सेवानिवृत्त की आयु के बाद तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की रिपोर्ट उच्च अफसरों को भेजी जाएगी। संवाद
-- -- -- -- -- -- --
Trending Videos