सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bike rider dies in road accident

Pilibhit News: सड़क हादसे में बाइक सवार ग्रामीण की मौत

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in road accident
मृतक नन्हे लाल का फाइल फोटो - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बंडा हाईवे पर शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई घटना
Trending Videos

घुंघचाई। बंडा हाईवे पर शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार नन्हे लाल (55) की मौत हो गई। पूरनपुर सीएचसी ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
गांव सिकरहाना निवासी नन्हे लाल (55) की बलरामपुर गांव में रिश्तेदारी है। शुक्रवार को वह दावत खाने के लिए बलरामपुर में गए थे। देर रात करीब 11 बजे वह दावत खाकर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान घुंघचाई- बंडा हाईवे पर स्थित जमुनिया मोड़ के पास बंद पड़े ईंट भट्ठे के पास पहुंचते ही सामने से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन से उनकी टक्कर हो गई। इससे वह हाईवे पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। पीछे आ रहे लोगों ने देखा। इस बीच टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से भाग निकला। मामले की सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। घायल को उपचार के लिए पूरनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि हादसे में ग्रामीण की मौत हुई है। वह रिश्तेदारी से वापस लौट रहा था। परिजन की ओर से तहरीर अभी नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

बरखेड़ा। गजरौला मार्ग पर शुक्रवार की रात एक सड़क हादसे में गांव परेवा अनूप निवासी पातीराम (42) की मौत हो गई। वह अपनी ससुराल जा रहे थे। तभी रास्ते में उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
क्षेत्र के ग्राम परेवा अनूप निवासी पातीराम अपनी बाइक से ससुराल ग्राम आमडार जाने के लिए घर से निकले थे। परिजनों के अनुसार, देर रात बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर अरसिया बोझ और आमडार के बीच स्थित एक ईंट-भट्ठे के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। संभवत: किसी भारी वाहन ने टक्कर मार दी। गश्त पर निकली पुलिस टीम मृतक के मोबाइल व अन्य माध्यमों से पहचान कर परिजनों को सूचना दी। आधी रात को मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पातीराम मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed