सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   body of married woman found hanging in the room in Pilibhit

Pilibhit News: कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, घरेलू कलह में आत्महत्या करने की आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 02 Feb 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
सार

पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की मौत हो गई। उसका शव फंदे के लटका मिला। घरेलू कलह के चलते आत्महत्या की आशंका जताई गई है। 

body of married woman found hanging in the room in Pilibhit
पिंकी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव भानपुर निवासी कुशल पटेल की पत्नी पिंकी (उम्र 30 वर्ष) का शव रविवार रात घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। सूचना मिलने पर थाना जहानाबाद पुलिस के साथ फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस की जांच में घरेलू कलह की बात सामने आई है।

Trending Videos


गांव निवासी कुशल पटेल की शादी वर्ष 2017 में बरेली के गांव मलहपुर निवासी पिंकी से हुई थी। दंपती की दो पुत्रियां ज्योति और रिद्धि हैं। परिजनों के अनुसार पिछले दो दिनों से पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। रविवार की शाम कुशल अपनी परचूनी की दुकान पर था। उसकी मां भी बेटे के पास दुकान पर चली गई थी। रात में जब कुशल की मां घर लौटी तो मकान का दरवाजा अंदर से बंद मिला। संदेह होने पर उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया और कुशल को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुशल दुकान से घर पहुंचा और खपरैल के रास्ते अंदर गया। अंदर कमरे में पिंकी फंदे पर लटकती मिली। यह देख शोर मच गया और आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। परिजन पिंकी को फंदे से उतारकर तुरंत एक चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को वापस घर लाया गया और मायके पक्ष को सूचना दी गई।

मायके वालों ने नहीं दी तहरीर 
जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल और थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए। थाना प्रभारी प्रदीप विश्नोई ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed