{"_id":"6a6e3fc73cac880e2b0736de","slug":"case-registered-against-finance-company-employees-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-165632-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: फाइनेंस कंपनी के कर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: फाइनेंस कंपनी के कर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। फाइनेंस पर खरीदी गई कार की बकाया किस्तों को लेकर हुई मारपीट और कार छीनने के प्रयास के मामले में पुलिस ने एक नामजद समेत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में मौके से पकड़े गए एक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
घटना शुक्रवार शाम थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में पूरनपुर रोड स्थित टोयोटा एजेंसी के सामने हनुमान राइस मिल के पास हुई थी। शाहजहांपुर के अल्हागंज निवासी रितिक प्रकाश शुक्ला ने सुनगढ़ी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अपने ममेरे भाई कुशाग्र अवस्थी और अन्य परिजनों के साथ लखनऊ से नानकमत्ता व अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए अपनी वैगनआर कार से जा रहे थे। कार फाइनेंस पर खरीदी गई थी और आर्थिक तंगी के चलते कुछ किस्तें बकाया थीं। आरोप है कि रास्ते में दो वाहनों से आए कुछ लोगों ने उनकी कार रुकवा ली। इनमें विक्रम सिंह नाम का व्यक्ति भी शामिल था। आरोपियों ने किस्तों को लेकर पूछताछ के बाद गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर रितिक व उनके ममेरे भाई के साथ मारपीट की।
सूचना पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने मौके से विक्रम सिंह को हिरासत में ले लिया, जबकि अन्य आरोपी भाग गए। पुलिस कार को भी अपने साथ थाने ले गई। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद