फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Celebrating Independence today; the city is decked in the colours of the Tricolour.

Pilibhit News: आजादी का जश्न आज, तिरंगे के रंग में रंगा शहर

Sat, 15 Aug 2026 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Celebrating Independence today; the city is decked in the colours of the Tricolour.
तिरंगा मोटरसाइकिल यात्रा को  हरी झंडी दिखाते जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवींद्र कुमार। स्रोत विभाग
पीलीभीत। जिलेभर में आज यानी शनिवार को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। सभी सरकारी कार्यालय में झंडा फहराया जाएगा। देशभक्ति से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसकी तैयारियों को लेकर शनिवार को पहले पूरा शहर तिरंगे के रंग में रंगा गया। शहर के मुख्य चौराहों पर तिरंगे के कपड़े से सजाया गया व रंग-बिरंगी लाइटें लगाई गईं। इससे शहर में प्रमुख चौराहे व अन्य जगह आकर्षक दिखाई दिए।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस जिलेभर में मनाया जाएगा। इसको लेकर कई दिनों से स्थानीय प्रशासन जोरों-शोरों से तैयारियों में जुटा हुआ है। तिरंगा यात्रा से लेकर अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रम करा रहा है। शहर के नकटादाना चौराहा, गौहनियां चौराहा, छतरी चौराहा व नौगवां चौराहे को नगर पालिका की ओर से तिरंगामय कपड़े से सजाया गया है। इसमें सफेद, नारंगी व हरे रंग के कपड़े लगाए गए हैं। इसी के साथ सभी को रात आकर्षण के लिए रंग-बिरंगी लाइटें भी लगाई गई हैं। वहीं, कलेक्ट्रेट परिसर, जिलाधिकारी आवास, जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, नगर पालिका आदि भी सजने के बाद आकर्षक दिखाई दिए। शनिवार शाम शहर में आवागमन करने वाले राहगीरों को मुख्य चौराहे आकर्षण का केंद्र दिखे। शहर में आज कलेक्ट्रेट, तहसील परिसर व अन्य जगह स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जगह-जगह ध्वजारोहण व कार्यक्रम होंगे। संवाद
विज्ञापन

------------------
विभाजन विभीषिक स्मृति दिवस पर देशभक्तों को किया याद
फोटो 52
पीलीभीत। भारत विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वाले लाखों लोगों की स्मृति और उनके संघर्ष को नमन करते हुए शनिवार को जिला प्रशासन, राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय व पुलिस कार्यालय में अलग-अलग विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस-2026 पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई। शांति, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संकल्प दोहराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज से उपाधि महाविद्यालय तक तिरंगा मौन जुलूस निकाला। जुलूस सुनगढ़ी चौराहे से होते हुए उपाधि महाविद्यालय पहुंचा, जहां विभाजन विभीषिका पर आधारित अभिलेख एवं पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई। राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें संजय सिंह गंगवार ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर लघु फिल्म देखी और कहा कि देश के बंटवारे का दर्द कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्र, एडीएम प्रसून द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे। मेडिकल कॉलेज के एलटी-1 में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. अमित कुमार व उपप्राचार्य डॉ. अरुण सिंह ने विचार रखे।
पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा ने अधिकारी-कर्मचारियों को विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, उसके दुष्प्रभावों तथा प्रभावित परिवारों के साहस और बलिदान की जानकारी दी। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया, एएसपी सदर नताशा गोयल आदि मौजूद रहे। संवाद
-------
मझोला में तिरंगा यात्रा निकाली
मझोला। शुक्रवार को नगर पंचायत की ओर से नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ कस्बे के एक विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ कस्बे की सड़कों पर पैदल मार्च करते हुए आगे बढ़े। संवाद
-----
भाजपाइयों ने निकाला मौन जुलूस
फोटो 53
पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विभाजन विभीषिका स्मृति प्रदर्शनी के उद्घाटन से हुई, जिसके बाद मौन जुलूस निकाला गया। मुख्य अतिथि गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार और मुख्य वक्ता विधान परिषद सदस्य सुधीर गुप्ता ने विभाजन की त्रासदी को भारत के इतिहास का काला अध्याय बताते हुए राष्ट्रीय एकता और अखंड भारत के संकल्प पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने की। इस दौरान बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान आदि उपस्थित रहे। संवाद
----------
वॉल्टन क्लब ने निकाली तिरंगा रैली
पीलीभीत। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत वॉल्टन क्लब की ओर से नेहरू पार्क से तिरंगा रैली निकाली गई। सिटी मजिस्ट्रेट प्यारे लाल मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। लेडीज वॉल्टन क्लब की उपाध्यक्ष नेहा वसीम और सचिव आशा सिंह समेत क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली में उपाध्यक्ष दिलीप अग्रवाल, सचिव साकेत अग्रवाल, डायरेक्टर कार्तिक, अजीत वाजपेयी, शेषव अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, नीरज गुप्ता, विकास अग्रवाल आदि सदस्य मौजूद रहे। सदस्यों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ रैली को सफल बनाया। संवाद

---------

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed