{"_id":"6a7f6e052b97c1f33c04b52d","slug":"the-term-examinations-for-council-schools-will-be-held-from-the-19th-to-the-25th-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-166636-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: परिषदीय विद्यालयों की सत्र परीक्षाएं 19 से 25 तक होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: परिषदीय विद्यालयों की सत्र परीक्षाएं 19 से 25 तक होंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जिले के परिषदीय विद्यालयों में 19 अगस्त से सत्र परीक्षाएं शुरू होंगी। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव के निर्देश पर परीक्षा कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। विद्यालय स्तर पर परीक्षाएं 25 अगस्त तक कराई जाएंगी।
जिले के सभी 1495 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में परीक्षा आयोजित होगी। प्रधानाध्यापक अपने-अपने विद्यालयों में गृह परीक्षाओं के रूप में सत्र परीक्षा संपन्न कराएंगे। प्रश्नपत्र जुलाई तक पूर्ण कराए गए पाठ्यक्रम के आधार पर तैयार किए जाएंगे। विद्यार्थियों को प्रश्न श्यामपट्ट पर लिखकर परीक्षा कराई जाएगी।
कक्षा एक के विद्यार्थियों की केवल मौखिक परीक्षा होगी। कक्षा दो से पांच तक के विद्यार्थियों की मौखिक और लिखित दोनों परीक्षाएं कराई जाएंगी। वहीं, कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों की केवल लिखित परीक्षा होगी। बीएसए रोशनी सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से कराने की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापकों की होगी। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर का आकलन किया जाएगा। संवाद