{"_id":"6a7f6e4f9f7142d01d087876","slug":"ramlila-marg-construction-work-resumes-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-166637-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रामलीला मार्ग निर्माण कार्य फिर से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रामलीला मार्ग निर्माण कार्य फिर से शुरू
विज्ञापन
रामलीला ग्राउंड मार्ग पर खोदी गई सड़क। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजट के अभाव में लगभग डेढ़ साल पहले रोका गया था कार्य
पीलीभीत। लगभग डेढ़ साल तक बजट के अभाव में अधूरा पड़ा नगर पंचायत पकड़िया नौगवां का मुख्य रामलीला मार्ग अब फिर से तैयार होने लगा है।
लंबे समय तक निर्माण कार्य बंद रहने के कारण राहगीरों, दुकानदारों और आसपास के मोहल्लों के निवासियों को धूल, कीचड़ और जाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। योजना की लगभग 80 प्रतिशत राशि नगर पंचायत को प्राप्त होने के बाद निर्माण एजेंसी ने दोबारा काम शुरू कर दिया है।
मार्ग नगर पंचायत पकड़िया नौगवां को शहर से पूरनपुर हाईवे तक बेहतर संपर्क देने वाली यह लगभग एक किलोमीटर की प्रमुख सड़क मानी जाती है। इसके निर्माण के लिए लगभग डेढ़ साल पहले 1.50 करोड़ रुपये की स्वीकृति मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत स्वीकृत हुई। शुरुआत में मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू हुआ व लगभग 30 प्रतिशत कार्य भी कराया गया, लेकिन 20 प्रतिशत के बाद दोबारा बजट नहीं आने से निर्माण कार्य को कार्यदायी संस्था ने बीच में ही रोक दिया।
अब हाल ही में लगभग 1.20 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत होने के बाद निर्माण कार्य दोबारा से गति पकड़ने लगा है। नगर पंचायत पकड़िया नौगवां के अधिशासी अधिकारी एजाज अहमद ने बताया कि योजना से जुड़ी धनराशि स्वीकृत होने के बाद से फिर सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। संवाद