फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Six women arrested while transporting 97 kg of meat in a tempo.

Pilibhit News: टेंपो से 97 किलो मांस ले जातीं छह महिलाएं गिरफ्तार

Sat, 15 Aug 2026 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Six women arrested while transporting 97 kg of meat in a tempo.
मझोला। थाना न्यूरिया पुलिस ने चेकिंग के दौरान टेंपो से 97 किलो मांस लेकर आ रही छह महिलाओं को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, महिलाएं उत्तराखंड के खटीमा से मांस लाकर न्यूरिया में बेचती थीं। मांस किस पशु का है, इसकी पुष्टि के लिए नमूना जांच के लिए भेजा गया है। मांगने पर महिलाएं लाइसेंस भी नहीं दिखा सकी। पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को उपनिरीक्षक पुलिस टीम के साथ कस्बा न्यूरिया में शांति व्यवस्था और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ महिलाएं टेंपो से मांस लेकर मझोला की ओर से न्यूरिया आ रही हैं। सूचना पर पुलिस ने टांडा विजैसी के पास उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के गेट के सामने चेकिंग शुरू की।
विज्ञापन

कुछ देर बाद मझोला की ओर से आए टेंपो को रोककर तलाशी ली गई। टेंपो में सवार छह महिलाओं के पास अलग-अलग थैलों में मांस मिला। सभी महिलाएं न्यूरिया की निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, अंजुम फरजाना के थैले में करीब 18 किलो, सहाना के थैले में 15 किलो, सितारा के थैले में 14 किलो, आमना के थैले में 18 किलो, बानो के थैले में 15 किलो और बिन्नो के थैले में करीब 17 किलो मांस था। कुल वजन करीब 97 किलो निकला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----
महिलाएं नहीं दिखा सकीं लाइसेंस, मांस का नमूना लेकर भेजा
मौके पर मांस का नमूना लिया और पशु चिकित्सक से संपर्क किया। जांच के दौरान मांस किस पशु का है, यह मौके पर स्पष्ट नहीं हो सका। महिलाओं से मांस लाने का लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वे कोई दस्तावेज नहीं दिखा सकीं। पूछताछ में महिलाओं ने खटीमा से मांस लाकर न्यूरिया में बेचने की बात बताई। पुलिस ने अंजुम फरजाना, सहाना, सितारा, आमना, बानो और बिन्नो को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मांस के नमूने की जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed