{"_id":"6a6e40a331e06752960528a9","slug":"control-room-set-up-for-kanwar-yatra-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-165596-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कांवड़ यात्रा के लिए कंट्रोल रूम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कांवड़ यात्रा के लिए कंट्रोल रूम शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। श्रावण मास में शुरू हुई कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। कांवड़ मार्ग पर श्रद्धालुओं को सड़क, बिजली, सफाई, पेयजल, चिकित्सा या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अब एक फोन कॉल पर मदद मिलेगी।
जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर ठेका पुलिस चौकी में 24 घंटे संचालित होने वाला कांवड़ कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां पुलिस सहित नौ विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की दिन और रात की अलग-अलग शिफ्ट में तैनाती की गई है।
जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार कंट्रोल रूम पूरे श्रावण मास के दौरान लगातार कार्य करेगा। कंट्रोल रूम के लिए सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक मोबाइल नंबर 8218573220 व रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक मोबाइल नंबर 7500396062 जारी किया गया है। कंट्रोल रूम शिकायत मिलने के बाद संबंधित विभाग से तत्काल समन्वय स्थापित कर उसका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करेगा। सड़क टूटी तो तुरंत पहुंचेगी पीडब्ल्यूडी की टीम : यात्रा मार्ग पर गड्ढे, टूटी सड़क या क्षतिग्रस्त अस्थायी मार्ग की शिकायत मिलने पर लोक निर्माण विभाग तत्काल मरम्मत कराएगा। दिन में राम बर्क (मोबाइल-9411827558) व रात में रविशंकर (मोबाइल-9456891868) इस व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। बिजली गुल, खुले तार या स्ट्रीट लाइट बंद होने पर तुरंत होगी कार्रवाई
विज्ञापन
विद्युत विभाग को बिजली आपूर्ति बाधित होने, ब्लैक स्पॉट, अंधेरे वाले स्थान, खुले बिजली के तार, खराब ट्रांसफार्मर और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद