सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Delhi Assembly Security Breach News Why did Sarabjit Singh go from Pilibhit to Delhi

Delhi Assembly Security Breach: पीलीभीत से दिल्ली क्यों गया था सरबजीत सिंह, पुलिस पूछताछ में बेटे ने बताया सच

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 06 Apr 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसे कार सवारों में एक आरोपी पीलीभीत के पूरनपुर का रहने वाला सरबजीत सिंह बताया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस सरबजीत के घर पहुंची और उसके परिजनों से पूछताछ की। 

Delhi Assembly Security Breach News Why did Sarabjit Singh go from Pilibhit to Delhi
पूरनपुर में सर्वजीत के घर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसे कार सवार और स्पीकर की कार पर स्याही फेंककर भागने वाले कार सवारों में पीलीभीत के पूरनपुर निवासी सरबजीत सिंह का नाम सामने आया है। पूरनपुर सीओ और कोतवाल ने उसके घर पहुंचकर परिजन से बात की। पुलिस के अनुसार, सरबजीत मानसिक रूप से अस्वस्थ है। दिल्ली से एक अप्रैल को लापता हुए अपने भांजे हरमन सिंह की तलाश में सरबजीत तीन अप्रैल को घर से निकला था।

Trending Videos


हरमन सिंह मूलरूप से सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव सिंहपुर का रहने वाला है। पूरनपुर में कोतवाली रोड के समीप भी उसका घर है। कोतवाली मार्ग पर एक बरातघर के सामने दुकानें हैं। करीब दो साल पहले सरबजीत सिंह ने नगर में ही अपने घर के समीप एक अन्य घर खरीदा था। उसमें पत्नी और पुत्र युवराज के साथ रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा में सोमवार दोपहर बैरियर तोड़कर घुसे कार सवारों और स्पीकर की कार पर स्याही फेंककर भागने में सरबजीत के शामिल होने की जानकारी मिलने पर सीओ प्रतीक दहिया और कोतवाल पवन पांडेय टीम के साथ उसके घर पहुंचे। करीब आधा घंटे तक सीओ, कोतवाल ने बंद कमरे में सरबजीत की पत्नी और पुत्र से बात की। उसके घर एक कांस्टेबल को तैनात कर दिया गया। 

भांजे की तलाश में निकला था सरबजीत
सर्वजीत के पुत्र युवराज ने बताया कि उसके फूफा हरप्रीत सिंह लखीमपुर के गोला गोकर्णनाथ में रहते हैं। उनका 20 वर्षीय पुत्र हरमन सिंह दिल्ली से एक अप्रैल को लापता हो गया था। उसकी आखिरी लोकेशन पंजाब के आनंद साहिब क्षेत्र में मिली। इसकी जानकारी पर उसके पिता सरबजीत तीन अप्रैल को अपने भांजे को ढूंढने की जानकारी देकर निकले थे। दिल्ली की घटना की उसे और उसके परिजन को कोई जानकारी नहीं है। 

कोतवाल पवन पांडेय ने बताया कि इस घटना पर सरबजीत के घर पहुंचकर जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सर्वजीत मानसिक अस्वस्थ है।

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि दिल्ली विधानसभा का बैरियर तोड़ने के मामले में पूरनपुर के व्यक्ति का नाम सामने आया है। इस पर उसकी जानकारी कराई गई है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed