{"_id":"6a67a28a9dde4d43050d6f3d","slug":"demand-raised-for-a-hockey-field-in-diyuri-proposal-submitted-to-the-district-magistrate-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-165185-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दियूरी में हॉकी मैदान बनाने की उठी मांग, जिलाधिकारी को दिया प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दियूरी में हॉकी मैदान बनाने की उठी मांग, जिलाधिकारी को दिया प्रस्ताव
Mon, 27 Jul 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन देते जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष। स्राेत- स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। मरौरी विकास क्षेत्र के गांव दियूरी में हॉकी खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान स्थापित कराने की मांग तेज हो गई है। जिला ओलंपिक संघ ने सोमवार काे जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर गांव में खेल मैदान की स्वीकृति एवं निर्माण के लिए प्रशासनिक और वित्तीय कार्रवाई कराने का अनुरोध किया है।
जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अनिल महेंद्रू व अमिताभ अग्निहोत्री की ओर से दिए गए पत्र में कहा गया है कि दियूरी गांव इन दिनों जिले में हॉकी की नर्सरी के रूप में पहचान बना रहा है। गांव के कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पीलीभीत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इसी वर्ष गांव की खिलाड़ी दिव्या भारती का सब जूनियर इंडियन नेशनल वुमेन हॉकी चैंपियनशिप में चयन जिले के लिए गौरव की बात है।
पत्र में बताया गया है कि गांव में खिलाड़ियों की प्रतिभा और खेल के प्रति उत्साह तो भरपूर है, लेकिन समुचित हॉकी मैदान न होने के कारण उन्हें नियमित अभ्यास में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इससे उनकी तैयारी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
संघ ने जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह से अनुरोध किया है कि गांव दियूरी में आधुनिक सुविधाओं से युक्त खेल मैदान की स्थापना कराई जाए, ताकि उभरते खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास का अवसर मिल सके और वे भविष्य में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।