फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   UP Board compartment and improvement exams to be held today.

Pilibhit News: आज होगी यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट व इम्प्रूवमेंट परीक्षा

Mon, 27 Jul 2026 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 27 Jul 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
UP Board compartment and improvement exams to be held today.
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट/कंपार्टमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा आज होगी। दोनों परीक्षाओं के लिए शहर स्थित ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज को एकमात्र परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिले के कुल 505 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए प्रशासन ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, कक्ष निरीक्षकों समेत अन्य कार्मिकों की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन

हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि समय पर पहचान और प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो सके।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा, गोपनीयता और निगरानी के विशेष इंतजाम किए हैं। अधिकारियों को परीक्षा की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखने और सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। डीआईओएस विजय सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों, केंद्र व्यवस्थापक, अध्यापकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के अलावा किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षा के दौरान प्रवेश और निकास व्यवस्था सुचारु रखने और अनावश्यक भीड़ नहीं लगने देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed