{"_id":"6a67a171fb0ffd2d440b5f4d","slug":"kanwar-yatra-drivers-schooled-in-traffic-discipline-top-priority-given-to-the-safety-of-pilgrims-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-165226-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा: चालकों को पढ़ाया यातायात अनुशासन का पाठ, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को दी सर्वोच्च प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा: चालकों को पढ़ाया यातायात अनुशासन का पाठ, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को दी सर्वोच्च प्राथमिकता
Mon, 27 Jul 2026 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को क्षेत्राधिकारी यातायात आकृति पटेल और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने निजी बस, मैजिक, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों एवं परिचालकों के साथ जागरूकता गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
गोष्ठी में वाहन चालकों को यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा किसी भी स्थिति में ओवरलोडिंग और ओवरस्पीडिंग से बचने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्पष्ट किया गया कि शराब अथवा किसी अन्य नशीले पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सीओ ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे में सभी चालक मार्ग में कांवड़ियों और अन्य श्रद्धालुओं को पूरा सहयोग दें। अनावश्यक हॉर्न का प्रयोग न करें, केवल निर्धारित स्टॉपेज पर ही वाहन रोकें और सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़ा कर जाम की स्थिति उत्पन्न न होने दें।
विज्ञापन
ऑटो, ई-रिक्शा और मैजिक चालकों को निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने की हिदायत दी गई। साथ ही यातायात पुलिस द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई।