{"_id":"6a6e3f8784ea85f4cf0d2f85","slug":"discussion-held-regarding-the-proposed-overbridge-at-sherpur-railway-crossing-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-165629-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शेरपुर रेलवे क्राॅसिंग पर प्रस्तावित ओवरब्रिज को लेकर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शेरपुर रेलवे क्राॅसिंग पर प्रस्तावित ओवरब्रिज को लेकर हुई चर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में नगर में शेरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित ओवर ब्रिज को लेकर चर्चा हुई। तय हुआ कि ओवर ब्रिज निर्माण से व्यापारियों की दुकानों को टूटने नहीं दिया जाएगा। प्रस्तावित ओवरब्रिज मध्य रोड से एक ओर 11 मीटर की जगह 8.5 मीटर निर्माण की मांग की गई।
शनिवार शाम को छह बजे प्रांतीय व्यापारी नेता हंसराज गुलाटी के प्रतिष्ठान में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल और व्यापारी ओवर ब्रिज निर्माण का विरोध नहीं कर रहे हैं। ओवरब्रिज बनना बहुत आवश्यक है। इससे क्षेत्र का विकास और लोगों को यातायात की सुविधा होगी। लाइनपार के अलावा तमाम गांवों के लोगों को रेलवे क्रासिंग बंद होने से जाम से छुटकारा मिलेगा। इसकी चौड़ाई 11 मीटर की जगह 8.5 मीटर रहे। ओवरब्रिज निर्माण में किसी भी व्यापारी की दुकान को टूटने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए पहले भी रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद को दिया जा चुका है।
विधायक बाबूराम पासवान ने कहा कि वे व्यापारियों के अलावा आम जनता के साथ हैं। जिला पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि गुरभाग सिंह, नगर पालिका के चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता ने भी व्यापारियों के साथ होने की बात कही। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शैली अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों का हित सर्वोपरि है। बैठक की अध्यक्षता नगराध्यक्ष हाजी जाहिद खां ने की। संवाद