फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fault in Town No. 1 feeder; power out for two hours.

Pilibhit News: टाउन नंबर एक के फीडर में फॉल्ट, दो घंटे बत्ती रही गुल

Sun, 02 Aug 2026 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Fault in Town No. 1 feeder; power out for two hours.
पीलीभीत। शहर के टाउन नंबर एक के फीडर में समस्या आने से दो घंटे तक एक हजार से अधिक उपभोक्ता अंधरे में रहे। इसके अलावा भी शहर के अलग-अलग इलाकों में फॉल्ट व कटौती की समस्या से उपभोक्ता परेशान हुए।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब नौ बजे तकनीकी समस्या आने से करीब दस से अधिक मोहल्लों की आपूर्ति ठप हो गई। इससे करीब एक हजार से अधिक उपभोक्ता प्रभावित हुआ। सूचना के बाद पहुंची टीम घंटों बाद फीडर में फॉल्ट ढूंढ सकी। इसके बाद भी करीब दो घंटे के बाद यहां की आपूर्ति को सुचारु किया जा सका। बावजूद बिजली कटौती का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

इसके साथ ही शहर के अन्य इलाकों में भी रात के समय बिजली फॉल्ट और कटौती होती रही। वहीं, शनिवार की सुबह शहर के शिवनगर कॉलोनी में पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा शहर के बाजार गेट, खकरा फीडर, मोहल्ला शाहरुख, देशनगर, संजय नगर कॉलोनी, कलेक्ट्रेट स्थित अधिवक्ताओं के चैंबर, अशोक कॉलोनी समेत कई इलाकों में बिजली फॉल्ट व कटौती की समस्या से लोगों को परेशानी हुई। एक्सईएन आशीष यादव ने बताया कि शहर के कुछ इलाकों में दिक्कत आई थी। सूचना के बाद टीम को भेजकर फॉल्ट को ठीक करा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed