सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Five people died in a bike collision

Pilibhit News: बाइकों की टक्कर में पांच लोगों की मौत

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Five people died in a bike collision
गांव गौहनिया में सड़क हादसे में हुई मौत के बाद मौके और पुलिस और भीड़ । संवाद
विज्ञापन
बिलसंडा। थाना क्षेत्र के गांव गौहनिया और करेली क्षेत्र के भितिया गुरुद्वारा के पास बुधवार को बाइकों में हुई भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोगों की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे परिवारों में होली की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस की जांच में सामने आया कि बाइक सवार किसी ने हेलमेट का प्रयोग नहीं किया था।
Trending Videos

बुधवार सुबह रंग खेला जा रहा था। जिला शाहजहांपुर के थाना पुवायां के गांव बढ़ेला निवासी धनपाल (25) अपने भाई दीपू की ससुराल थाना बिलसंडा के बकैनिया गांव में रंग खेल कर अपने बहनोई के घर मरौरी खास को निकले थे। दूसरी ओर थाना क्षेत्र के गांव जमुनिया निवासी सुरेंद्र (26) अपनी ससुराल गंगुआपुर में होली खेल कर वापस अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर गांव गौहनिया में दोनों की बाइकें आपस में भिड़ गईं। हादसे में दोनों सड़क के किनारे गिर पड़े। टक्कर लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन शव देखते ही बिलखकर रोने लगे। इधर, थाना करेली क्षेत्र में गांव भितिया गुरुद्वारा के पास आपस में टकराई तीन बाइकों में एक बाइक सवार की मौत हो गई। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। मृतक जिला शाहजहांपुर के थाना निगोही के गांव कटइया उस्मानपुर निवासी अमरजीत (24) था। वह गांव तिलछी में अपने फूफा के घर जा रहा था। घायल हुए जिला शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव कमालपुर निवासी 17 वर्षीय पंकज और थाना खुटार के गांव इटौआ निवासी 18 वर्षीय अरविंद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां से परिजन दोनों को शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उपचार के दौरान दोनों की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। शाहजहांपुर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। हादसों में मौत के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बिलसंडा थाना प्रभारी सिद्धांत शर्मा ने बताया कि शवों का पोस्टमाॅर्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर महिला की मौत
जहानाबाद। थाना क्षेत्र में बरेली-पीलीभीत हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध महिला की मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात करीब एक बजे थाना जहानाबाद क्षेत्र के ललौरीखेड़ा ब्लॉक के निकट हुआ। मृतक की पहचान जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बालपुर निवासी 60 वर्षीय रामकली पत्नी दुर्गा प्रसाद के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं और अक्सर घर से बाहर निकल जाती थीं। मंगलवार शाम को भी वह किसी समय घर से बाहर निकल गई और पैदल जाते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार बिश्नोई ने बताया तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वाहन की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed