{"_id":"69a9d8be50b4cf730e0cabe8","slug":"the-return-of-workers-has-begun-buses-are-insufficient-causing-distress-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-154886-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कामगारों की वापसी शुरू... बसें पड़ीं कम, हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कामगारों की वापसी शुरू... बसें पड़ीं कम, हुए परेशान
विज्ञापन
प्राइवेट बस में सवार होती सवारियां। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। होली के बाद कामगारों ने अपने कार्यस्थलों पर वापसी शुरू कर दी है। रोडवेज बसों के लिए यात्रियों को भटकना पड़ा। बस अड्डों व अन्य स्थलों पर भीड़ के कारण लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। बसें न मिलने पर यात्रियों ने डग्गामार वाहनों का सहारा लिया। अफसरों की ओर से किए कागजी दावे धरातल पर नहीं उतर सके।
जिले से काफी संख्या में लोग दिल्ली, जयपुर, कानपुर, हल्द्वानी, रुद्रपुर, हरियाणा, पंजाब आदि जगहों पर रहकर काम करते हैं। होली पर्व को देखते हुए अफसरों की ओर से रूपरेखा तैयार कर दिशा-निर्देश दिए जाते हैं, जिससे बाहर से आने व जाने वाले यात्रियों को परिवहन की बसों के लिए भटकना न पड़े।
बृहस्पतिवार को जगह-जगह अव्यवस्था देखने को मिली। चौराहे पर किसी तरह की कोई व्यवस्था नहीं देखी गई। इससे यात्री घंटों इंतजार के बाद निजी बस व डग्गामार वाहन का सहारा लेकर टुकड़ाें में अपनी यात्रा को तय करते रहे। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 01.08 बजे असम चौराहे के बरेली मार्ग पर रोडवेज की बस करीब एक घंटे से नहीं पहुंची। वहीं रुद्रपुर डिपो की बस वहां खड़ी दिखाई दी। इसके साथ ही एक निजी बस खड़ी थी, जो बहेड़ी तक यात्रियों को ले जा रही थी। ऐसे में काफी यात्री इस बस में सवार नहीं हुए। बस के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
मनमाना किराया और बैठाईं क्षमता से अधिक सवारियां : जिले के अधिकांश मार्ग पर संचालित डग्गामार वाहन चालक नियमों को तोड़ने से बाज नहीं आते हैं। यात्रियों के अनुसार, उनसे मनमाना किराया वसूला गया। क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया गया। संवाद
Trending Videos