सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Four roadways buses will run for Purnagiri even at night.

Pilibhit News: पूर्णागिरि के लिए रात में भी चलेंगी रोडवेज की चार बसेंं

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Four roadways buses will run for Purnagiri even at night.
विज्ञापन
पीलीभीत। टनकपुर मार्ग पर रात्रि के समय चार अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इसको लेकर संचालन प्रभारी को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इससे पूर्णागिरि जाने वाले यात्रियों का सफर और आसान हो जाएगा।
Trending Videos

होली का पर्व निपटने के बाद ही टनकपुर के माता पूर्णागिरि का मेला शुरू हो जाता है। इस मेले जिले के अलावा बरेली, शाहजहांपुर, जलालाबाद, कांट, आगरा, फतेहपुर, रामपुर, मुरादाबाद सहित अन्य इलाकों से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मेला जाने वाले सभी श्रद्धालु पीलीभीत होते हुए गुजरते हैं। ऐसे में मेले को देखते हुए यहां इस समय अधिक भीड़ रहती है। इसको लेकर परिवहन निगम की ओर से बसों का संचालन कराया जाता है। मेला शुरू होने पर डिपो की अफसरों की ओर से करीब 10 बसों का संचालन किया गया, लेकिन मेले की भीड़ में यह बसें भी कम पड़ गईं। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत रात के समय पर होती है। इस मुद्दे को 30 मार्च को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया भी था। अब विभाग ने मामले में संज्ञान लिया है। अब रोडवेज डिपो के अफसरों की ओर से इस मार्ग पर चार अन्य बसों का संचालन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed