सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   IVRI students to undergo training in wildlife management at PTR

Pilibhit News: पीटीआर में वन्यजीव प्रबंधन का प्रशिक्षण लेंगे आईवीआरआई के छात्र

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
IVRI students to undergo training in wildlife management at PTR
विज्ञापन
पीलीभीत। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई), बरेली के पीजी डिप्लोमा (वाइल्डलाइफ हेल्थ मैनेजमेंट) के छात्र इसी सप्ताह पीलीभीत टाइगर रिजर्व में फील्ड एक्सपोजर के लिए पहुंचेंगे। इस दौरान छात्र वन्यजीवों के संरक्षण और स्वास्थ्य प्रबंधन से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं को करीब से समझेंगे।
Trending Videos

आईवीआरआई में चल रहे शैक्षणिक सत्र के तहत इस कोर्स में 28 छात्र नामांकित हैं। इनकी प्रयोगात्मक कक्षाएं 23 से 29 मार्च तक निर्धारित हैं। इसी क्रम में 25 या 26 मार्च को छात्रों का दल पीलीभीत टाइगर रिजर्व का भ्रमण करेगा। उनके साथ छह वरिष्ठ फैकल्टी सदस्य भी मौजूद रहेंगे। संस्थान की ओर से टाइगर रिजर्व प्रशासन से अनुमति मांगी गई है। अनुरोध किया गया है कि छात्रों को मार्गदर्शन देने के लिए एक पशु चिकित्सा अधिकारी भी उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें वन्यजीवों के स्वास्थ्य प्रबंधन की प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी मिल सके। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि आईवीआरआई से शैक्षिक भ्रमण का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। यह वन्यजीव संरक्षण और स्वास्थ्य प्रबंधन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक पहल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed