सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lack of gynecologist causes problems for female patients

Pilibhit News: स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने से महिला मरीजों को दिक्कत

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Lack of gynecologist causes problems for female patients
विज्ञापन
बीसलपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरी नवदिया में स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति नहीं है। इसके चलते महिला मरीजों को दिक्कत होती है।
Trending Videos

यह अस्पताल वर्ष 2020 में शुरू हुआ था। इस अस्पताल में पुरुष चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति तो है, लेकिन महिला चिकित्साधिकारी की नियुक्ति शुरू से ही नहीं है। स्त्री रोग विशेषज्ञ के न होने के कारण महिला मरीजों को काफी दिक्कत होती है।
रोजाना काफी महिला मरीज आती और उनमें से अधिकांश महिला मरीज मायूस होकर लौट जाती हैं। इसको लेकर महिला मरीजों में विभागीय उच्च अधिकारियों के प्रति रोष है। महिला मरीजों को महिला चिकित्सा अधिकारी से मिलने के लिए यहां से काफी दूर बीसलपुर जाना पड़ता है। इसमें उनके समय पैसे का दुरुपयोग होता है और आने-जाने में उन्हें काफी दिक्कत भी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अस्पताल से आसपास के 20 से अधिक गांवों की आबादी जुड़ी है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. चिराग अरोड़ा ने बताया कि विभागीय उच्च अधिकारी पूरी स्थिति से बखूबी वाकिफ है। चिकित्सक की तैनाती के प्रयास चल रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed