{"_id":"69d95c856361e05b0e05c98d","slug":"wife-and-two-brothers-in-law-booked-for-murder-in-junior-clerks-death-case-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-157147-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कनिष्ठ लिपिक की मौत के मामले में पत्नी और दो सालों पर हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कनिष्ठ लिपिक की मौत के मामले में पत्नी और दो सालों पर हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। विकास विभाग के एक कनिष्ठ लिपिक की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में कार्रवाई की गई है। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मृतक की मां की तहरीर के आधार पर मृतक की पत्नी व उसके भाइयों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
सुनगढ़ी के मोहल्ला खुशीमल निवासी मुन्नी देवी कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि उनके पुत्र संजय सैनी की शादी वर्ष 2002 में हुई थी। वह बीसलपुर ब्लॉक में विकास विभाग में कनिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात थे। उनका पुत्र अपनी पत्नी के साथ मोहल्ला फैजुल्लाह खां में रहते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पत्नी अक्सर संजय के साथ मारपीट करती थी। उसका वेतन भी अपने खाते में ट्रांसफर कर लेती थी। मुन्नी देवी का कहना है कि पिछले वर्ष 15 अगस्त को संजय ने उन्हें अपनी जान को खतरा बताते हुए आशंका जताई थी कि उसकी पत्नी उसे मारकर नौकरी हासिल करना चाहती है। उसने यह भी कहा था कि वह जल्द ही मां के साथ रहने आएगा। बताया गया कि 22 अगस्त 2025 की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर संजय की मौत की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर बहू शीतल सैनी और उसके भाई पंकज व विनय मौजूद मिले। परिजनों के अनुसार, उन्होंने बताया कि संजय का शरीर ठंडा पड़ चुका था और उसे डॉक्टर को नहीं दिखाया गया था।
पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में सिर और रीढ़ के पास चोट के निशान मिले
परिजन संजय को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि पत्नी ने पोस्टमाॅर्टम कराने से इन्कार करते हुए शव जबरन घर ले जाने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पोस्टमाॅर्टम कराया गया। मृतक की मां के मुताबिक, पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में सिर और रीढ़ के पास चोट के निशान पाए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटे की हत्या नौकरी और रुपयों के लालच में की गई है। कोतवाल ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। संवाद
Trending Videos