{"_id":"69d95be2c865e13dce06ef96","slug":"the-team-reached-and-stopped-child-marriage-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-157170-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: टीम ने पहुंचकर रुकवाया बाल विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: टीम ने पहुंचकर रुकवाया बाल विवाह
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गजरौला क्षेत्र के एक ग्रामीण की नाबालिग पुत्री का विवाह 20 अप्रैल को कराया जाना था। मामले की सूचना पर पहुंची टीम ने विवाह को रुकवाते हुए परिजनों को कार्रवाई की चेतावनी दी है।
चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर एक व्यक्ति ने बाल विवाह की सूचना दी। बताया गया कि गजरौला क्षेत्र का एक ग्रामीण अपनी नाबालिग पुत्री का विवाह करा रहा है। मामले की सूचना मिलते ही जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी के निर्देश पर थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग एवं महिला कल्याण विभाग की टीम थाना पुलिस के साथ गांव में पहुंची। जांच करने पर मामला सही पाया गया। बालिका ने इस वर्ष ही हाईस्कूल की परीक्षा दी है। बालिका अभी पढ़ाई करना चाहती है, लेकिन उसके परिजनों के द्वारा उसका विवाह 20 अप्रैल को कराया जा रहा था। वैवाहिक कार्यक्रम को लेकर घर में तैयारियां भी शुरु हो चुकी थीं। इसके बाद टीम ने परिजनों को विवाह न करने की हिदायत दी।
बालिका को अग्रिम कार्रवाई के लिए उसके माता-पिता द्वारा बाल कल्याण समिति पीलीभीत के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। संयुक्त जांच टीम में संरक्षण अधिकारी मीनाक्षी पाठक आदि उपस्थित रहे। संवाद
Trending Videos