सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Women of the group and BC Sakhi will help in the farmer registry.

Pilibhit News: फार्मर रजिस्ट्री में मदद करेंगी समूह की महिलाएं और बीसी सखी

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Women of the group and BC Sakhi will help in the farmer registry.
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में एक लाख से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पाई है। इससे कई किसान योजनाओं से वंचित हो सकते हैं। अब प्रक्रिया में तेजी लाने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विभाग ने कदम उठाया है। इसके तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और बीसी सखी को इस प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद वे किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया में सहयोग कर सकेंगी।
Trending Videos

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की ओर महिलाओं को सशक्त व आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए काम किया जा रहा है। महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के साथ जोड़कर उन्हें रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। इसके साथ ही यह महिलाएं और बीसी सखी ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं से भी लोगों को लाभान्वित करा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा समय में कृषि विभाग की ओर से किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री बनवाए जाने का काम किया जा रहा है। जिले में फॉर्मर रजिस्ट्री को लेकर एक लाख से अधिक किसानों ने अभी अपना आवेदन नहीं किया है। इसको लेकर लगातार किसानों को जागरूक किया जा रहा है। ऐसे में अब स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और बीसी सखी भी इसमें अपनी भागीदारी निभाएंगी। इसको लेकर इन महिलाओं को ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद यह महिलाएं ग्रामीण क्षेत्र में किसानों को जागरूक कर उन्हें फॉर्मर रजिस्ट्री बनवाने के बारे में बताएंगी। फार्मर रजिस्ट्री से होने वाले लाभ बताएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed