{"_id":"6a6afac7adec19f28e09a0ff","slug":"leopard-climbs-house-wall-video-goes-viral-in-pilibhit-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मकान की दीवार पर चढ़ा तेंदुआ, सप्ताहभर से कर रहा चहलकदमी, इलाके में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मकान की दीवार पर चढ़ा तेंदुआ, सप्ताहभर से कर रहा चहलकदमी, इलाके में दहशत
Thu, 30 Jul 2026 12:53 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:53 PM IST
सार
पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र के गांव कढेरचौरा के समीप एक तेंदुआ खाली मकान की दीवार पर देखा गया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
विज्ञापन
दीवार पर तेंदुआ
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र के गांव कढेरचौरा के समीप तेंदुआ पिछले कई दिनों से चहलकदमी कर रहा है। एक दिन पहले तेंदुआ गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर एक राइस मिलर के खाली भवन की दीवार पर चढ़कर घूमता रहा। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। सूचना पर पहुंची सामाजिक वानिकी की टीम को तेंदुआ के पंजों के निशान मिले।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान के पति लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने बताया कि सप्ताह भर से तेंदुआ गांव के समीप घूम रहा है। तेंदुआ की चहलकदमी से गांव के लोग दहशत में है। इसकी सूचना उन्होंने जिलाधिकारी, वन विभाग के अफसरों को देकर तेंदुआ पकड़वाकर जंगल में छुड़वाने की मांग की। सामाजिक वानिकी के रेंजर सोबरन लाल ने बताया कि एक दिन पहले तेंदुआ होने की सूचना पर टीम को भेजा गया था। टीम को तेंदुआ के पंजों के निशान मिले हैं। तेंदुआ अब झुकना नदी की ओर चला गया है।
विज्ञापन
हजारा के भुरजनिया में घूमता देखा गया तेंदुआ
हजारा क्षेत्र के गांव भुरजनिया के समीप मंगलवार रात को गांव के जोगेंद्र सिंह के घर के समीप तेंदुआ चहलकदमी करते देखा गया। किसी ने तेंदुआ की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। संपूर्णानगर रेंजर ललित कुमार ने बताया कि मंगलवार को तेंदुए की चहलकदमी की सूचना मिली थी। टीम को तेंदुआ के पंजों के निशान मिले है। उन्होंने बताया कि तेंदुआ जंगल से गांव की ओर होते हुए निकला है।
विज्ञापन