फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mega campaign for the conservation of the Gomti: A 47-km-long human chain to be formed.

Pilibhit News: गोमती के संरक्षण का महाअभियान 47 किमी लंबी बनेगी मानव शृंखला

Fri, 10 Jul 2026 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Mega campaign for the conservation of the Gomti: A 47-km-long human chain to be formed.
पीलीभीत। गोमती नदी के संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन को जनआंदोलन का रूप देने के लिए 12 जुलाई को जिले में अब तक का सबसे बड़ा जनसहभागिता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

गोमती नदी के उद्गम स्थल से लेकर 47 किलोमीटर लंबे क्षेत्र में हजारों लोग हाथों में हाथ डालकर मानव शृंखला बनाएंगे। इसके साथ ही नदी के दोनों किनारों पर बड़े पैमाने पर पौधरोपण कर हरित गोमती का संकल्प भी लिया जाएगा। इस आयोजन में प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख समेत जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न विभागों के कर्मचारी भाग लेंगे।
विज्ञापन

जिला प्रशासन इस आयोजन को लेकर पूरी तरह सक्रिय है। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्रा स्वयं तैयारियों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। मानव शृंखला के प्रत्येक बिंदु पर स्वयंसेवकों की तैनाती, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा, पेयजल और पौधरोपण की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed